लोन रिकवरी: रुपए लेकर फर्जी रसीदें थमाईं; फाइनेंस कंपनी के सुपरवाइजर की करतूत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी के सुपरवाइजर पर कर्मचारियों और ग्राहकों से लोन रिकवरी के रुपए लेकर कंपनी के खाते में जमा नहीं करने तथा फर्जी रसीदें जारी कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।
कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुर्गेश मीणा को हिरासत में लिया था। उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े दस्तावेज, रसीदों और लेनदेन की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई करेगी।
कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि दुर्गेश मीणा कंपनी में सुपरवाइजर था। जांच में पाया गया कि उसने कंपनी के कर्मचारियों और ग्राहकों से अलग-अलग मदों में राशि प्राप्त की, लेकिन रकम कंपनी के बैंक खाते में जमा नहीं की। आरोप है कि कई लोगों को रकम लेने की अधिकृत रसीद नहीं दी गई, जबकि कुछ को कथित तौर पर फर्जी और कूटरचित रसीदें देकर गुमराह किया गया।
कई लोगों से राशि लेकर हड़पी
शिकायत में अब तक सात लोगों से राशि लिए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें सुरेश चौहान से 3,000 रुपए, आकाश भाभर से 8,400, प्रतीक सिंह से 3,600, शिवम जाटव से 2,500, विजय वैध से 3,200, रवींद्र राठौर से 5,000 और धरमसिंह परमार से 7,000 रुपए लिए जाने की जानकारी सामने आई है। इन सभी से प्राप्त राशि का कुल आंकड़ा 32,700 रुपए बताया गया। इसी प्रकार अन्य लोगों से भी उसने राशि हड़पी है।
कंपनी का आरोप है कि दुर्गेश मीणा के पास कंपनी के महत्वपूर्ण दस्तावेज, ग्राहकों की गोपनीय जानकारी, ग्राहक सूची और अन्य कार्यालयीन रिकॉर्ड भी मौजूद हैं। कंपनी से अलग होने के बाद भी वह ग्राहकों से संपर्क कर स्वयं को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर राशि वसूलता रहा। इससे कंपनी की प्रतिष्ठा और ग्राहकों की आर्थिक सुरक्षा प्रभावित होने की बात शिकायत में कही गई है।
नौकरी से निकला फिर पुलिस ने पकड़ा- शिकायत के बाद कंपनी ने दुर्गेश मीणा को नौकरी से निकाल दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!