शराब ठेकेदार आत्महत्या मामला: सीबीआई ने शुरू की जांच; परिवार से की पूछताछ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कनाड़िया क्षेत्र के शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना आत्महत्या मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को भोपाल से पहुंची सीबीआई टीम ने दिनेश मकवाना के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच की।
तीन घंटे तक चली पूछताछ
जानकारी के अनुसार सीबीआई के करीब छह अधिकारी मकवाना परिवार के घर पहुंचे। टीम ने लगभग तीन घंटे तक परिवार के अलग-अलग सदस्यों से बातचीत की और घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने दिनेश के कमरे का निरीक्षण किया और उनके जीजा सहित अन्य परिजनों से भी पूछताछ की।
नवंबर 2025 में की थी आत्महत्या
दिनेश मकवाना ने नवंबर 2025 में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने आबकारी विभाग की तत्कालीन उपायुक्त मंदाकिनी दीक्षित पर 22 लाख रुपए रिश्वत लेने और हर महीने 3 लाख रुपए की मांग करने के आरोप लगाए थे। मकवाना इंदौर क्षेत्र में पांच शराब दुकानों का संचालन करते थे।
मां की तबीयत खराब, बयान नहीं हो सके
सीबीआई अधिकारियों ने दिनेश की मां संतोष बाई मकवाना के बयान दर्ज करने की तैयारी की थी, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के कारण बयान नहीं लिए जा सके। अधिकारियों ने दोबारा आकर बयान दर्ज करने की बात कही है।
पुलिस जांच को लेकर भी पूछे सवाल
सीबीआई ने परिजनों से यह भी जानकारी ली कि अब तक पुलिस जांच में क्या कार्रवाई हुई, कौन-कौन से बयान दर्ज किए गए और जांच किस स्थिति में पहुंची थी। अधिकारियों ने यह सवाल भी पूछा कि यदि दिनेश आबकारी अधिकारियों से परेशान थे, तो उन्होंने उच्च स्तर पर शिकायत क्यों नहीं की।
45 दिन बाद सामने आया था वीडियो
मामले में नया मोड़ तब आया था जब दिनेश की मौत के करीब 45 दिन बाद उनका एक वीडियो सामने आया। वीडियो में उन्होंने आबकारी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्कालीन उपायुक्त मंदाकिनी दीक्षित को निलंबित किया गया था और मामले की जांच कनाड़िया पुलिस को सौंपी गई थी।
हाईकोर्ट के आदेश पर CBI जांच
पुलिस जांच से असंतुष्ट होकर दिनेश की मां ने 4 दिसंबर 2025 को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 18 मई को सीबीआई को मामला दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीबीआई ने 22 मई को एफआईआर दर्ज कर आधिकारिक जांच शुरू कर दी।
वित्तीय दस्तावेज भी खंगाले
सीबीआई टीम ने मकवाना परिवार के व्यापार और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी आबकारी विभाग और तत्कालीन अधिकारियों से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!