चलो... अमरनाथ: अभेद्य सुरक्षा-अभूतपूर्व उत्साह; जहां हिम, वहां शिव- जहां शिव, वहां अमरनाथ
KHULASA FIRST
संवाददाता

जम्मू से आज रवाना हुआ 4800 श्रद्धालुओं का पहला जत्था
अलसुबह से क्षमता घाटी में गुंजायमान हुआ बम-बम भोले, हर-हर महादेव का जयघोष
एलजी सिन्हा ने ध्वज लहराकर किया विदा, झांझ-मंजीरों की खनक के साथ रवाना हुआ शिव भक्तों का कारवां
57 दिन तक चलेगी इस बार सालाना अमरनाथ यात्रा, 28 अगस्त पूर्णिमा को पूर्ण होगी
सरकार ने सुरक्षा के किए कड़े बंदोबस्त, सुरक्षाबलों की 670 कंपनियां यात्रा मार्ग पर तैनात
3 जुलाई से बाबा बर्फानी के द्वार हर-हर महादेव की शुरू हो जाएगी जयकार, श्राइन बोर्ड मुस्तैद
सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर सेवा नहीं, बालटाल मार्ग हुआ चौड़ा, एम्बुलेंस सुविधा रहेगी उपलब्ध
100 बिस्तरों वाले दो अस्पताल भी बनाए गए, इंदौर से जाएंगे 10 हजार से अधिक श्रद्धालु, जगह-जगह होंगे लंगर
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाथ में तिरंगा है, तो त्रिशूल भी। जुबां पर हर-हर, बम-बम का जयघोष है, तो डम-डम डमरू का नाद भी है। ढोल-ढमाके, झांझ-मंजीरों के साथ भजन-कीर्तन हैं, तो आंखों में बाबा बर्फानी की एक झलक पाने की बेताबी भी। इसी बेताबी के साथ गुरुवार अलसुबह हजारों शिव भक्तों ने अमरनाथ बर्फानी की राह पर कदम बढ़ा दिए।
जी हां, आज से सालाना अमरनाथ यात्रा का जम्मू से शुभारंभ हो गया। कश्मीर घाटी से यात्रा का शंखनाद कल से होगा। आज जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने ध्वज दिखाकर 4800 यात्रियों के पहले जत्थे को घाटी के लिए रवाना किया।
ब्रह्ममुहूर्त में ही बम-बम भोले का शंखनाद समूची घाटी में गूंज गया। अभेद्य सुरक्षा व अभूतपूर्व उत्साह के साथ यात्रा का शंखनाद होते ही देशभर से शिव भक्तों का सैलाब घाटी की तरफ बढ़ चला है। इस बार यात्रा 57 दिन तक चलेगी। 28 अगस्त श्रावणी पूर्णिमा, यानी रक्षाबंधन के दिन यात्रा पूर्ण होगी।
अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस बार अभूतपूर्व बंदोबस्त किए हैं। यात्रियों के भोजन-पानी के साथ उनके ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। सैकड़ों लंगर लग गए हैं, जहां ‘जय अमरनाथ बर्फानी, भूखे को भोजन, प्यासे को पानी’ की जयकार लगेगी।
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। हालांकि पहलगाम और बालटाल मार्गों पर भारी बारिश व मौसम के कारण सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा अस्थायी तौर पर अभी स्थगित कर दी गई है और की जा सकती है। मौसम और रूट की स्थिति के हिसाब से यात्रा आगे बढ़ेगी।
पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर मरम्मत व रखरखाव का काम चल रहा है। जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लखनपुर के रास्ते सुबह 6 से 8 बजे के बीच आने वाले श्रद्धालुओं को ही सुरक्षा काफिले में शामिल होने की इजाजत मिलेगी।
सभी श्रद्धालुओं को केवल जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (एनएच-44) से जाने की अनुमति है। ऊधमपुर-धर रोड या मुगल रोड का इस्तेमाल करने की मनाही है। यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन व इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन जारी है।
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए की जाने वाली यह यात्रा 14,800 फीट की ऊंचाई तक होती है, इसलिए मेडिकल फिटनेस बहुत जरूरी है। यात्रा के दौरान गर्म कपड़े, उचित जूते और आवश्यक दवाइयां साथ रखें।
300 किमी हाईवे पर इस बार अभेद्य सुरक्षा के बंदोबस्त... कल, यानी 3 जुलाई को अमरनाथ यात्रा के प्रतीक हिमलिंग का पहला आधिकारिक दर्शन होगा। सेना समेत अन्य सुरक्षाबलों ने सुरक्षा का जिम्मा इस बार एक महीने पहले ही संभालना आरंभ कर दिया था।
हजारों केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को भी तैनात किया गया है। प्रत्यक्ष और परोक्ष तौर पर 2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में जुटे हैं। फिर भी यह चिंता का विषय इसलिए बनी हुई है, क्योंकि सूचनाओं और खबरों के मुताबिक आतंकी किसी भी कीमत पर इसे निशाना बनाना चाहते हैं।
हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बार अमरनाथ यात्रा पर कोई आतंकी खतरा होने की खबरों से प्रशासन इनकार कर रहा है। सबसे अधिक खतरा 300 किमी लंबे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर आतंकी हमलों और बारूदी सुरंगों का है।
यात्रा से पूर्व हाईवे पर तैनात रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) की संख्या कई गुना बढ़ाई गई है। आरओपी की 300 पार्टियों को हाईवे पर तैनात किया गया है। प्रत्येक पार्टी के दो सैनिकों को 12 मीटर के हाईवे की सुरक्षा का जिम्मा दिया है। ये आरओपी प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड के साथ तैनात हैं, ताकि हाईवे पर लगाई गई किसी भी आईईडी का पता लगाया जा सके।
भक्ति, तपस्या व शिव कृपा के महातीर्थ, बाबा बर्फानी के धाम में आज से शिव भक्ति हिलोरें मारने लगी है। जहां कभी भोलेनाथ ने माता पार्वती को ‘अमरनाथ कथा’ का श्रवण कराया था, उसी स्थान पर आज से आने वाले करीब दो महीने तक आस्था व भक्ति का संगम लगेगा।
एक लघुकुंभ उस कश्मीर घाटी में उतर आएगा, जो आतंकी गतिविधियों के कारण सदैव सुरक्षा के घेरे में है। बावजूद इसके शिव भक्तों का उत्साह देखने लायक है। न सिर्फ पुरुष, युवा, तरुण, बल्कि माता-बहनें और बाल-गोपालों ने भी अपने कदम 14800 फीट की ऊंचाई नापने के लिए बढ़ा दिए हैं।
अमरनाथ श्राइन बोर्ड के साथ लंगर सेवा ने भी भक्तों की सेवा-सुविधा के लिए पलक-पांवड़े बिछाए हैं। इस बार बालटाल व पहलगाम, दोनों मार्ग पर यात्री सुविधाओं में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
अस्पताल से लेकर एम्बुलेंस की सुविधा भी इस बार उपलब्ध रहेगी। इंदौर से 10 हजार से अधिक शिव भक्त बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए लालायित बैठे हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!