सरकारी अस्पताल नहीं, प्राइवेट क्लिनिक में बंधवाए गए थे पट्टे: टीआई से लेकर जेल तक सवालों के घेरे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाने के चर्चित पट्टा कांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब जांच में सामने आया है आरोपियों के हाथ-पैर पर बंधे पट्टे सरकारी अस्पताल नहीं, बल्कि एक निजी क्लिनिक में चढ़वाए गए थे। आरोपियों के हाथ में फ्रैक्चर भी नहीं निकला है।
यानी कहना गलत नहीं होगा पट्टियां तो उतर गईं... लेकिन सवाल अब भी बंधे हैं। पुलिस की जांच की सूई सिपाहियों से आगे बढ़कर निजी क्लिनिक, जेल प्रहरी और थाना प्रभारी की जिम्मेदारी पर आकर टिक गई है।
उल्लेखनीय है हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें हीरा नगर पुलिस दो आरोपियों को हाथ-पैर में पट्टी बंधी हालत में लेकर जिला जेल पहुंची थी। जेल गेट के पास दोनों की पट्टियां उतरवाकर फिंकवाई गई।
वीडियो वायरल होने पर शुरू हुई विभागीय जांच में नया खुलासा हुआ दोनों आरोपियों की सरकारी अस्पताल में केवल एमएलसी कराई गई थी, जबकि हाथ-पैर के पट्टे एक निजी क्लिनिक में बंधवाए गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों को किसी प्रकार का फ्रैक्चर नहीं था।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब फ्रैक्चर था ही नहीं, तो निजी क्लिनिक ले जाकर पट्टे चढ़वाने की जरूरत क्यों पड़ी। ड्यूटी पर मौजूद सिपाहियों ने बयान दिया है जब वे आरोपियों को जेल दाखिल कराने पहुंचे तो जेल प्रहरी ने पट्टे हटाने को कहा।
उनका दावा है कि जेल में पट्टे बंधे आरोपियों को प्रवेश नहीं दिया जाता, इसलिए उन्होंने जेल गेट पर ही दोनों के हाथ-पैर से पट्टे उतार दिए। बाद में इन्हीं पट्टों को फेंकने का वीडियो सामने आने से मामला और गरमा गया।
अधिकारियों ने उस मेडिकल स्टोर और निजी क्लिनिक की भी पड़ताल शुरू कर दी है, जहां से पट्टे और उपचार की व्यवस्था की गई थी। मामले में अब संबंधित केमिस्ट और कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
संबंधित समाचार

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस:बिछड़े अपनों से मिले परिवारों के चेहरे खिले

वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट:छात्रावास में मचा हड़कंप; बचाने पहुंचीं छात्राओं पर भी फेंके पत्थर

छात्रा के साथ छेड़छाड़:अतिथि शिक्षक गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!