लीक गैस पाइपलाइन बनी आग का गोला: जलती बीड़ी-सिगरेट से भड़कने की आशंका; मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित संचार नगर में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास गैस पाइपलाइन में अचानक आग भड़क उठी। पाइपलाइन से निकलती गैस में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बाद में अवंतिका गैस लिमिटेड की टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आग पर काबू पाया।
राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के बाद पाइपलाइन की मरम्मत शुरू कर दी गई है।
शाम 7:40 बजे मिली आग की सूचना
फायर ब्रिगेड के मुताबिक घटना सोमवार शाम करीब 7:40 बजे की है। संचार नगर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के मुख्य गेट के पास गैस पाइपलाइन में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की एक गाड़ी तत्काल मौके पर रवाना की गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास की स्थिति को नियंत्रित किया।
पाइपलाइन में था लीकेज, बीड़ी-सिगरेट से आग लगने की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में गैस पाइपलाइन में लीकेज होने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान किसी व्यक्ति ने आसपास जलती हुई बीड़ी या सिगरेट फेंकी, जिसके संपर्क में आते ही लीक हो रही गैस ने आग पकड़ ली।
हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
अवंतिका गैस की टीम ने पाया काबू
घटना की जानकारी संबंधित गैस कंपनी को भी दी गई। सूचना मिलते ही अवंतिका गैस लिमिटेड की टीम मौके पर पहुंची और गैस सप्लाई को नियंत्रित करते हुए आग बुझाने की कार्रवाई की।
आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद क्षतिग्रस्त गैस लाइन की जांच और मरम्मत शुरू कर दी गई। पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!