सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील का हंगामा: इनके लिए की अभद्र टिप्पणी; फाइल उछाली,सुरक्षा कर्मियों ने कोर्ट रूम से बाहर निकाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान उस समय अभूतपूर्व स्थिति बन गई, जब एक याचिकाकर्ता वकील ने अदालत में अभद्र व्यवहार करते हुए मुख्य न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी और केस से जुड़े दस्तावेज हवा में उछाल दिए।
घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर वकील को कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया। यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा था। मामले की सुनवाई जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की खंडपीठ कर रही थी।
जज को देने लगा निर्देश
सुनवाई की शुरुआत से ही याचिकाकर्ता का रवैया आक्रामक रहा। उसने अदालत से कहा, 'मैं आपको आदेश देता हूं कि लखनऊ के एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दें।' इस पर जस्टिस के.वी. विश्वनाथन ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए पूछा, क्या आप मुझे आदेश दे रहे हैं?'
इसके बाद वकील ने कहा कि उसकी ओर से सब कुछ रिकॉर्ड पर है और फिर उसने केस की फाइल हवा में उछाल दी। इसी दौरान उसने मुख्य न्यायाधीश के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। अदालत में कुछ क्षणों के लिए सन्नाटा छा गया, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे कोर्ट रूम से बाहर ले गए।
जज बोले- 'हमें उसके प्रति सहानुभूति है'
घटना के बाद जस्टिस केवी विश्वनाथन ने कहा कि याचिकाकर्ता स्पष्ट रूप से मानसिक तनाव और हताशा में दिखाई दे रहा था। उन्होंने टिप्पणी की, 'वह बहुत परेशान है। यह उसकी हताशा है। हमें उसके प्रति केवल सहानुभूति है।'
अवमानना की कार्रवाई नहीं, याचिका खारिज
हंगामे के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने वकील के खिलाफ अवमानना या अन्य दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया।हालांकि, मामले के गुण-दोष पर विचार करने के बाद खंडपीठ ने कहा कि रिकॉर्ड का परीक्षण करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं बनता। इसके साथ ही अदालत ने स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) खारिज कर दी।
संबंधित समाचार

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!