व्यस्त चौराहे पर देर रात हादसा: दो कारों में भीषण टक्कर; एक कार से मिला नशे का सामान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
व्यस्त पलासिया चौराहे पर बुधवार की देर रात दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए, जिनमें से एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामला तब और गंभीर हो गया जब पुलिस ने तलाशी के दौरान एक कार से नशे में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारें जब्त कर ली हैं।
कैसे हुआ हादसा
एसीपी खजराना कुंदन मंडलोई ने बताया कि व्हाइट चर्च चौराहे की ओर से आ रही एक कार को रीगल की तरफ जा रही दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार सड़क पर घूम गई। सूचना मिलते ही बीट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। हादसे में महेश्वर निवासी विनायक और उसके एक साथी को चोटें आईं। विनायक की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार में मिला नशे का सामान, नशे में थे सवार
पुलिस ने जब एक कार की तलाशी ली तो उसमें गोगो पेपर सहित नशे में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री मिली। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि टक्कर मारने वाली कार में सवार युवक नशे की हालत में थे। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
राऊ में तेज रफ्तार कार मकान में घुसी
उसी रात राऊ इलाके में एक और हादसा हुआ जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे बने एक मकान के अगले हिस्से में जा घुसी। यह सौभाग्य ही रहा कि कार मकान के बाहरी हिस्से में ही रुक गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
कार चालक युवक को मामूली चोटें आईं, लेकिन वह गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को सीधा कर थाने पहुंचाया और वाहन जब्त कर लिया।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!