नशे की बड़ी खेप जब्त: 106 किलो गांजा और 31.55 ग्राम स्मैक बरामद; 3 तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नरसिंहपुर।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ईगल क्ला’ के तहत नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में सुआतला और स्टेशनगंज पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 106 किलोग्राम गांजा और 31.55 ग्राम स्मैक बरामद किया।
तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
पकड़े गए मादक पदार्थों और तस्करी में प्रयुक्त ट्रक की कुल कीमत लगभग 55 लाख रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है।
पहली कार्रवाई: सुआतला थाना क्षेत्र
15 जनवरी की रात, राजमार्ग चौराहे पर पुलिस की नाकेबंदी के दौरान एक ट्रक (MP 09 HF 9648) के चालक ने पुलिस स्टापर को टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश की।
सुआतला पुलिस ने तुरंत बरमान चौकी को अलर्ट किया और मजबूत घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। जैसे ही ट्रक रुका, चालक और उसका साथी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने शकील खान और अमन कुशवाहा (निवासी सीहोर) को दबोच लिया।
सीक्रेट बाक्स में छिपाया गया 106 किलो गांजा
पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो पाया कि छत पर विशेष गुप्त बाक्स बनाया गया था, जिसमें 106 किलो गांजा छिपाया गया था। इसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है।
पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा-छत्तीसगढ़ से गांजा भोपाल ले जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक और मोबाइल समेत कुल 55 लाख रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जब्त कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
दूसरी कार्रवाई: स्टेशनगंज थाना क्षेत्र
16 जनवरी को स्टेशनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम डोकरघाट स्थित मुन्ना ढाबा के पास घेराबंदी की। तलाशी में आशीष कौरव (ग्राम कुशमी, करेली) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 31.55 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 3.5 लाख रुपए आंकी गई।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!