वीडियो देखिये, चाकू के हमले में मजदूर की मौत: शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में चाकू से हमले में घायल मजदूर सियाराम राजपूत की सोमवार को इलाज के दौरान मौत के बाद लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। दीपमाला ढाबे के पास परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में अन्य लोगों को भी आरोपी बनाए जाने की मांग कर रहे थे।
चाकू के कई वार से गंभीर घायल हुआ था सियाराम
जानकारी के मुताबिक, शिवकंठ नगर निवासी सियाराम राजपूत पर कुछ दिन पहले चाकू से कई वार किए गए थे। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सियाराम मजदूरी का काम करता था।
परिजन का आरोप- ठेकेदार के लोगों ने किया हमला
मृतक के परिजन का आरोप है कि सियाराम पर किसी ठेकेदार के लोगों ने हमला किया था। उनका कहना है कि घटना के दौरान एक से अधिक लोग मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने अब तक सभी को आरोपी नहीं बनाया है। परिजन मामले में अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, पुलिस ने संभाली स्थिति
सियाराम की मौत की खबर के बाद परिजन और समर्थक दीपमाला ढाबे के पास पहुंचे और शव सड़क पर रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। वीडियो में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ और पुलिस की मौजूदगी दिखाई दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर स्थिति संभालने का प्रयास किया।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने पहले ही मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। अब मौत के बाद पुलिस जांच में हत्या की धाराएं जोड़ने के साथ घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। परिजनों की मांग है कि हमले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!