किन्नर विवाद में 20 हजार का इनामी कुमायूं धराया: पंढरीनाथ पुलिस व स्पेशल टीम ने मानपुर के जंगल में धरदबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के नंदलालपुरा क्षेत्र में हुए किन्नर विवाद और सामूहिक एसिड कांड में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी अक्षय कुमायूं को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार हाल ही साइबर सेल को उसके सोशल मीडिया पर सक्रिय होने की सूचना मिली, जिसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रैक की गई।
लोकेशन मिलने के बाद पंढरीनाथ पुलिस और स्पेशल टीम ने मानपुर क्षेत्र के जंगलों में घेराबंदी कर सोमवार को आरोपी को धरदबोचा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि फरारी के दौरान उसे किसने पनाह दी थी।
यह था पूरा मामला
नंदलालपुरा में अक्टूबर 2025 में किन्नरों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई शुरू हुई थी। 14 अक्टूबर 2025 को एक किन्नर की शिकायत पर बीएनएस और ट्रांसजेंडर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ। 16 अक्टूबर 2025 को विवाद इतना बढ़ गया कि 24 किन्नरों ने सामूहिक रूप से एसिड पी लिया।
सभी को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में सपना हाजी, राजा हाशमी और पंकज जैन सहित अक्षय कुमायूं को आरोपी बनाया गया था। पुलिस पहले ही अन्य तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
मामले में डीसीपी (जोन-4) आनंद कलादगी के मुताबिक आरोपी को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रैक कर गिरफ्तार किया गया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है कि फरारी के दौरान उसे किसने सहयोग दिया।
इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले का अंतिम फरार आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है, जिससे जांच को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!