कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: 58 लाख स्कूली बच्चों को ड्रेस के लिए मिलेंगे रुपए; अग्निवीरों को वर्दीधारी भर्तियों में इतना आरक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में शिक्षा, रोजगार, सड़क और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को गणवेश के लिए सीधे राशि देने, अग्निवीरों को वर्दीधारी सेवाओं में 20 प्रतिशत आरक्षण देने और दमोह-कटनी मार्ग सहित कई विकास परियोजनाओं को मंजूरी देने के फैसले लिए गए।
58 लाख विद्यार्थियों को ड्रेस के लिए मिलेंगे ₹600
कैबिनेट के फैसले के अनुसार कक्षा 1 से 8वीं तक के करीब 58 लाख विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराने के बजाय ₹600 की राशि डीबीटी के जरिए दी जाएगी। राशि विद्यार्थियों या उनके अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
इससे विद्यार्थियों के परिवार ड्रेस की जरूरत के मुताबिक खरीदारी कर सकेंगे। गणवेश व्यवस्था को लेकर इस साल टेंडर प्रक्रिया में देरी और कानूनी अड़चनों के बाद सरकार ने सीधे राशि ट्रांसफर करने का विकल्प अपनाया है।
अग्निवीरों को वर्दीधारी पदों पर 20% आरक्षण
कैबिनेट ने अग्निवीरों के लिए भी महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य की वर्दीधारी सेवाओं की भर्तियों में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय किया गया है। इससे पुलिस सहित संबंधित वर्दीधारी विभागों की भर्ती में चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों को लाभ मिल सकेगा।
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अग्निपथ योजना के पहले बैच के चार साल का कार्यकाल पूरा होने का समय करीब है। आरक्षण के विभागवार नियम और भर्ती प्रक्रिया में इसका विस्तृत स्वरूप संबंधित आदेशों के बाद स्पष्ट होगा।
दमोह-कटनी मार्ग को मंजूरी
कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए दमोह-कटनी मार्ग से जुड़े बड़े निर्माण कार्य को मंजूरी दी है। इसके लिए करीब ₹4,470 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के निर्माण को भी मंजूरी
बैठक में छिंदवाड़ा मेडिकल साइंस कॉलेज के निर्माण के लिए पुनरीक्षित स्वीकृति भी दी गई। इससे क्षेत्र में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का रास्ता आगे बढ़ेगा। कैबिनेट बैठक में सड़क, स्वास्थ्य, सिंचाई और शिक्षा से जुड़े अन्य विकास कार्यों पर भी निर्णय लिए गए हैं।
संबंधित समाचार

एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे:खाई में गिरीं दो कारें; सास-बहू समेत इतने की मौत, इतने घायल

प्रशासन-काजी राजी कहां से आए फसादी?:मंदिर हटाए गए; सीएम का घर टूट रहा, मस्जिद पर हंगामा

देखिए वीडियो, पहाड़ नदी में समाया:सड़कें मलबे से बंद; बाढ़-भूस्खलन से इतनी मौतें, नदी खतरे के निशान से ऊपर, क्रूज बहकर पुल से टकराया

देखिए वीडियो, मस्जिद विवाद में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष बोले:'जल्द मुकाबला होगा; सबका हिसाब होगा'

हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में हुआ पेश:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था खुलासा

देखिए वीडियो, अस्पताल की न्यू ओपीडी में घुसा सांप:खिड़की के पास दिखा; गार्ड ने बाहर निकाला

चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत:बाइक-एक्टिवा की टक्कर के बाद हुआ था विवाद; आरोपी ने थाने पहुंचकर रची झूठी कहानी

लोकायुक्त की कार्रवाई:नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप; इतने हजार लेते पटवारी गिरफ्तार

खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई:केक में मिली फफूंद; रेस्टोरेंट की रसोई में घूमते मिले कॉकरोच

देखिए वीडियो:हाई रेंज शराब की तस्करी करते बाइक सवार पकड़ाया

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी:पहले रिटर्न देकर भरोसा जीता; फिर बोनस-टैक्स के नाम पर ऐंठे रुपए

जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप:इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत; एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास:विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते

अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत:युवक और मिस्त्री ने फांसी लगाई; महिला ने जहर खाया

गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक:इतने लाख की मांग के आरोप में एफआईआर

खेल में ठगी:अब एडवांस के नाम पर फ्राॅड; सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को जाल में फंसाने की कोशिश

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!