किस प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था में जूनियर्स से रैगिंग की शिकायत: किस चीज के सेवन का बनाया दबाव; क्या धमकी दी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग (आईईटी) में रैगिंग का नया मामला सामने आया है।
बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों ने की शिकायत
जानकारी के अनुसार इस बार डी-होस्टल में रहने वाले बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों ने शिकायत की है।
जांच प्रक्रिया शुरू
इसके बाद द्वितीय वर्ष के छात्रों के खिलाफ जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिकायत में जूनियर्स का आरोप है कि सीनियर छात्र उन्हें जबरन सिगरेट पीने के लिए मजबूर करते हैं।
बैच आउट करने की धमकी
जूनियर छात्रों ने यह भी बताया कि सिगरेट पीने से इंकार करने पर उन्हें ‘बैच आउट’ कर देने की धमकी दी जाती है।
ऐसे छात्रों को गतिविधियों से रखते हैं अलग
जानकारी के अनुसार बैच आउट किए गए छात्रों को शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से अलग रखा जाता है।
इसके साथ ही उनसे सिर झुकाकर बात करने और हाथ जोड़कर रहने को कहा जाता है।
एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संस्थान ने एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई। जांच के दौरान कुछ सीनियर छात्रों के नाम भी पता चले हैं।
7- 8 जूनियर्स ने रैगिंग की बात मानी
जब संस्थान ने जूनियर्स से अलग अलग बात की तो 7- 8 जूनियर्स ने रैगिंग की बात मानी । अब लगातार रैगिंग के मामले सामने आने पर प्रबंधन इस बार सख्त कार्रवाई की तैयारी मेंं है।
बाहर हो सकते हैं कुछ छात्र
सीनियर्स को एक साल के लिए संस्थान से बाहर करने और कुछ छात्रों को टीसी देने की कवायद चल रही है।
पहले भी आए ऐसे मामले
25 अगस्त को सीनियर छात्रों ने एक जूनियर के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पांच छात्र निलंबित भी हुए थे।
30 सितंबर को कैंपस में नेपाल के जेन-जेड आंदोलन जैसी साजिश की बात सामने आई थी। इसके बाद मामला दर्ज किया गया था।
1 अक्टूबर को चार जूनियर छात्र होस्टल की खिड़की तोड़कर फरार हो गए थे, बाद में वे रात में लौटे थे।
इस दौरान 16 सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए थे, वहीं डीवीआर भी ले गए थे। तब पुलिस केस दर्ज किया गया था।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!