जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप: इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत; एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर MBBS छात्रों से रैगिंग की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि रात करीब 1 से 3 बजे के बीच कुछ सीनियर छात्र फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों के हॉस्टल पहुंचे और उनके कमरों के दरवाजे खुलवाने के लिए लगातार पीटते रहे।
डर के कारण जूनियर छात्रों ने दरवाजे नहीं खोले। सीनियर छात्रों पर उन्हें कमरों से बाहर बुलाने की कोशिश करने का भी आरोप है।
मामले की शिकायत नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के एंटी-रैगिंग सेल तक पहुंचने के बाद कॉलेज प्रबंधन से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित रात की CCTV फुटेज निकलवाई जा रही है।
रात 1 से 3 बजे के बीच हॉस्टल पहुंचने का आरोप
शिकायत के मुताबिक घटना हॉस्टल के ब्लॉक नंबर-6 की है, जहां फर्स्ट ईयर MBBS के विद्यार्थी रहते हैं। आरोप है कि रात करीब 1 से 3 बजे के बीच सीनियर छात्र यहां पहुंचे और जूनियर छात्रों के कमरों के दरवाजे खुलवाने की कोशिश की।
छात्रों का आरोप है कि सीनियर काफी देर तक दरवाजे पीटते रहे। जूनियर छात्र डर के कारण कमरों से बाहर नहीं निकले और दरवाजे भी नहीं खोले।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के समय हॉस्टल में सुरक्षाकर्मी मौजूद था, लेकिन उसने कथित तौर पर सीनियर छात्रों को ब्लॉक में प्रवेश करने से नहीं रोका।
गणेश उत्सव में मीटिंग के बहाने बुलाने का भी आरोप
फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों ने शिकायत में एक अन्य घटना का भी जिक्र किया है। आरोप है कि गणेश उत्सव के दौरान उन्हें एक मीटिंग के लिए बुलाया गया था। वहां पहुंचने के बाद उनके मोबाइल फोन ले लिए गए थे।
विद्यार्थियों ने रैगिंग से संबंधित नियमों और न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एंटी-रैगिंग कमेटी सक्रिय, छात्रों के बयान होंगे दर्ज
शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाकर फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों को बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
कॉलेज प्रबंधन अब हॉस्टल के ब्लॉक नंबर-6 में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच करेगा। विशेष रूप से शिकायत में बताए गए रात 1 से 3 बजे के समय की रिकॉर्डिंग देखी जाएगी।
जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि उस रात सीनियर छात्र ब्लॉक में पहुंचे थे या नहीं और यदि पहुंचे थे तो उन्हें प्रवेश कैसे मिला।
फुटेज में किसी सीनियर छात्र के प्रवेश करने या जूनियर विद्यार्थियों को बाहर बुलाने की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
ब्लॉक-6 में सीनियर छात्रों के प्रवेश पर रोक
जानकारी के मुताबिक ब्लॉक नंबर-6 में फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी रहते हैं। नियमों के तहत सीनियर छात्रों का इस ब्लॉक में प्रवेश प्रतिबंधित बताया गया है।
ऐसे में जांच का एक अहम बिंदु यह भी होगा कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो सीनियर छात्र ब्लॉक के अंदर कैसे पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद उन्हें रोका क्यों नहीं गया।
10 दिन में रैगिंग से जुड़ी दूसरी शिकायत
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में करीब 10 दिन के भीतर रैगिंग से जुड़ी यह दूसरी शिकायत बताई जा रही है। इससे पहले एमटीएच अस्पताल में एक पीजी छात्र ने रैगिंग की शिकायत की थी।
उस मामले में जांच कमेटी गठित की गई थी और एचओडी को हटाने की कार्रवाई की गई। इसके बाद नया ड्यूटी रोस्टर भी तैयार किया गया। हालांकि, नए रोस्टर में रात के समय केवल एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाए जाने को लेकर भी सवाल उठे थे।
पहले भी विवादों में रहा है हॉस्टल
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं। सितंबर में 2024 बैच के 109 विद्यार्थी हॉस्टल में रहने पहुंचे थे। उस दौरान रैगिंग से परेशान होकर करीब 50 विद्यार्थियों के हॉस्टल छोड़ने की बात सामने आई थी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'प्लीज हेल्प मी' नाम से बनाए गए अकाउंट के जरिए भी कॉलेज हॉस्टल में कथित रैगिंग का मामला सामने आया था।
अक्टूबर 2025 में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रथम वर्ष की एक पीजी छात्रा ने चार सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। छात्रा ने राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग सेल में भी शिकायत की थी।
इसके बाद नवंबर 2025 में 2025 बैच के MBBS प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत की थी।
आरोप था कि 2024 बैच के कुछ सीनियर छात्रों ने उन्हें एक निजी फ्लैट पर बुलाया, जहां उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई तथा सिगरेट और शराब के लिए मजबूर किया गया।
कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच के बाद उस मामले में चार सीनियर छात्रों को एक महीने के लिए निलंबित किया गया था।
डीन बोले- कमेटी कर रही जांच
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि कॉलेज को शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। विद्यार्थियों के बयान और CCTV फुटेज सहित अन्य तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांच के केंद्र में ये सवाल
घटना की जांच में सबसे अहम सवाल यह होगा कि क्या रात 1 से 3 बजे के बीच सीनियर छात्र वास्तव में फर्स्ट ईयर के हॉस्टल ब्लॉक में पहुंचे थे। यदि पहुंचे थे तो प्रतिबंध के बावजूद उन्हें प्रवेश कैसे मिला?
घटना के समय मौजूद सुरक्षाकर्मी की भूमिका क्या रही और जूनियर विद्यार्थियों को कमरों से बाहर बुलाने की कोशिश क्यों की गई? इन सवालों के जवाब CCTV फुटेज और विद्यार्थियों के बयानों की जांच के बाद सामने आ सकते हैं।
संबंधित समाचार

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी:पहले रिटर्न देकर भरोसा जीता; फिर बोनस-टैक्स के नाम पर ऐंठे रुपए

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास:विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते

अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत:युवक और मिस्त्री ने फांसी लगाई; महिला ने जहर खाया

गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक:इतने लाख की मांग के आरोप में एफआईआर

खेल में ठगी:अब एडवांस के नाम पर फ्राॅड; सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को जाल में फंसाने की कोशिश

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!