खबर
Top News

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा: इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अक्टूबर 2026, 1:19 pm
शेयर करें:
फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के सांवेर विकासखंड में फर्जी D.Ed और B.Ed की डिग्री-अंकसूची के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में 51 शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी है।

आरोप है कि इनमें से कई शिक्षक करीब 20 साल से सरकारी स्कूलों में सेवा दे रहे हैं और इस दौरान कुछ को पदोन्नति भी मिल चुकी है।

विभाग इन शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर वर्तमान सेवा अवधि तक मिले वेतन का हिसाब जुटा रहा है।अधिकारियों के अनुमान के मुताबिक, यदि फर्जी दस्तावेज के आधार पर नियुक्ति की पुष्टि होती है तो वेतन की वसूली की रकम करोड़ों रुपए में पहुंच सकती है।

मामला वर्ष 2006-07 की संविदा शाला शिक्षक भर्ती से जुड़ा है। जांच में 51 शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी पाए जाने की बात सामने आई है, जबकि 23 अन्य शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। लोकायुक्त ने कुल 74 शिक्षकों का रिकॉर्ड भी शिक्षा विभाग से मांगा है।

2021 में हुई शिकायत, 2024 में जांच रिपोर्ट
इंदौर के जिला शिक्षा अधिकारी शौर्य मल्होत्रा के अनुसार, सांवेर विकासखंड के सरकारी स्कूलों में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने वाले शिक्षकों को लेकर वर्ष 2021 में शिकायत मिली थी।

इसके बाद नियुक्ति के समय शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत D.Ed और B.Ed की अंकसूचियों का संबंधित संस्थाओं से सत्यापन कराया गया। माध्यमिक शिक्षा मंडल से सत्यापन संबंधी जानकारी जून 2022 से अप्रैल 2023 के बीच विभाग को प्राप्त हुई।

इसके बाद चार प्राचार्यों की समिति गठित कर पूरे मामले की जांच कराई गई। समिति ने मई 2024 में अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी।

कई अंकसूचियां बोर्ड के रिकॉर्ड में नहीं मिलीं
जांच समिति की रिपोर्ट में सामने आया कि संविदा शाला शिक्षक भर्ती के दौरान प्रस्तुत की गई कई अंकसूचियां माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी ही नहीं किए जाने की बात सामने आई। कुछ मामलों में एक ही रोल नंबर पर किसी दूसरे परीक्षार्थी की अंकसूची मिलने की जानकारी भी जांच में सामने आई।

मामले की जांच STF भोपाल ने भी की। जांच के दायरे में उत्कृष्ट उमावि सांवेर, कन्या उमावि सांवेर, उमावि चंद्रावतीगंज, उमावि डकाच्या, उमावि मांगल्या, उमावि धरमपुरी और उमावि अजनोद सहित कई संकुल शामिल रहे।

सितंबर 2024 में एफआईआर के निर्देश, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद सितंबर 2024 में संबंधित संकुल प्राचार्यों को कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे।

हालांकि, इसके बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। इस दौरान जांच में संदिग्ध या फर्जी दस्तावेज पाए जाने के बावजूद संबंधित शिक्षक सरकारी सेवा में बने रहे और उन्हें वेतन मिलता रहा।

अब जिला शिक्षा अधिकारी ने दोबारा संकुल प्राचार्यों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को 51 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

51 के पास D.Ed, करीब 20 के पास B.Ed भी
जांच में सामने आया है कि 51 शिक्षकों के पास D.Ed की डिग्री बताई गई है। इनमें करीब 20 शिक्षकों के पास B.Ed की डिग्री भी है। दस्तावेजों में इन डिग्रियों को मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबंधित बताया गया है।

कुछ शिक्षकों ने जिला शिक्षण संस्थानों और उज्जैन, देवास तथा इंदौर के विभिन्न केंद्रों से डिग्री हासिल करने का दावा किया है। अब विभाग इन दस्तावेजों के आधार पर हुई नियुक्तियों की वैधता और सेवा रिकॉर्ड की जांच कर रहा है।

20 साल के वेतन का होगा हिसाब
मामले में सबसे बड़ा सवाल उन वर्षों में दिए गए वेतन को लेकर है, जब ये शिक्षक सरकारी सेवा में रहे। विभाग अब प्रत्येक शिक्षक की नियुक्ति की तारीख, सेवा अवधि, वेतन, पदोन्नति और वर्तमान वेतनमान का रिकॉर्ड जुटा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, यदि फर्जी दस्तावेज के आधार पर नियुक्ति की पुष्टि होती है तो नियमानुसार वेतन की वसूली की कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल करीब 100 करोड़ रुपए तक की संभावित वसूली का अनुमान लगाया जा रहा है, हालांकि अंतिम राशि रिकॉर्ड की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

लोकायुक्त ने 74 शिक्षकों का रिकॉर्ड मांगा
मामले में लोकायुक्त स्तर पर भी जांच चल रही है। लोकायुक्त ने 74 शिक्षकों की पहली नियुक्ति से लेकर वर्तमान पदस्थापना तक का पूरा रिकॉर्ड शिक्षा विभाग से तलब किया है।

जांच का एक अहम बिंदु यह भी है कि यदि दस्तावेजों में गड़बड़ी थी तो नियुक्ति के समय और बाद के वर्षों में उनका सत्यापन क्यों नहीं हुआ। इसके अलावा यह भी देखा जा रहा है कि संदिग्ध दस्तावेज सामने आने के बाद भी कार्रवाई में देरी क्यों हुई।

प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पदस्थ हैं शिक्षक
जांच के दायरे में आए ज्यादातर शिक्षक प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पदस्थ बताए जा रहे हैं। इनमें से कुछ शिक्षक अकादमिक और अन्य विभागीय कार्यों से भी जुड़े रहे हैं।

जांच से जुड़े रिकॉर्ड में किशोर सोलंकी, रेखा चौहान, संदीप मकवाना, वंदना वर्मा, पवन पटेल, महेश परमार, श्याम मेवाड़ा और नवीन पिपलौदिया समेत अन्य शिक्षकों के नाम शामिल बताए गए हैं।

अब एफआईआर दर्ज होने और दस्तावेजों की अंतिम जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किन शिक्षकों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई और वेतन वसूली की प्रक्रिया आगे बढ़ती है।

संबंधित समाचार

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी
Top News

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

2 minutes ago
‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद
Top News

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

3 minutes ago
कम बारिश से जलसंकट की चिंता
Top News

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

11 minutes ago
बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता
Top News

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

13 minutes ago
सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
Top News

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

19 minutes ago
पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल
Top News

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

43 minutes ago
पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

about 1 hour ago
छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां
Top News

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

about 1 hour ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

about 1 hour ago
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

about 1 hour ago
अपना घर गंदा न करें
Indore

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

about 1 hour ago
मैच से पहले होटल महंगे
Top News

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

about 2 hours ago
हड़ताल पर नया मोड़
Top News

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

about 2 hours ago
प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद
Top News

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

about 2 hours ago
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
Top News

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

about 2 hours ago
ट्रिप पर गया युवक लापता
Top News

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

about 3 hours ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 20 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!