छात्रा को उठाने की धमकी दे रहा था जिहादी फरहान: दोस्तों ने बुलाकर कर दी थी अच्छे से खातिरदारी
Khulasa First
संवाददाता

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले छात्रों को अभिरक्षा में लिया, तब हुआ खुलासा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरी घटना का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामला तब खुला जब पुलिस ने वीडियो में दिख रहे लड़कों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। जांच में पता चला कि सभी लड़के नाबालिग हैं और उन्होंने यह हरकत अपनी सहपाठी छात्रा को लगातार परेशान कर रहे एक जिहादी को रोकने के इरादे से की थी।
सूत्रों के अनुसार भंवरकुआं क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा को फरहान सिद्दिकी नाम का युवक कई दिनों से सोशल मीडिया और रास्तों में पीछा कर परेशान कर रहा था। जिहादी फरहान उसे बार-बार मैसेज भेजकर बात करने के लिए दबाव बनाता था और यहां तक कि उठा ले जाने जैसी धमकियां भी देता था।
छात्रा ने पहले खुद उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक धमकी भरे संदेश भेजता रहा। परेशान होकर छात्रा ने अपने सहपाठियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने भी आरोपी युवक को दूर रहने की नसीहत दी, परंतु उसके व्यवहार में बदलाव नहीं आया। जिहादी की लगातार बढ़ती हरकतों को देखते हुए छात्रों ने उसे मिलने के लिए बुलाया।
जैसे ही वह नौलखा स्थित नाले के पास पहुंचा, तब वाद विवाद के बाद छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान एक छात्र ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो कुछ ही घंटे में वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मारपीट में शामिल नाबालिगों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
सभी ने बताया कि उन्होंने छात्रा की सुरक्षा के लिए ऐसा किया। बाद में पुलिस ने बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें परिजन के सुपुर्द कर दिया। उधर, धमकियों से परेशान छात्रा अपने परिचितों के साथ संयोगितागंज थाने पहुंची और फरहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगी। देर रात महिला पुलिसकर्मी उपलब्ध न होने के कारण उसे सुबह आने की सलाह देकर रवाना कर दिया गया।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!