क्या जूनियर डॉक्टर की मौत की वजह कहीं ये तो नहीं: प्रेम-प्रसंग के साथ पारिवारिक विवाद का खुलासा; मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर डॉ. अमन पटेल की आत्महत्या के मामले में अब प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद की बातें सामने आ रही हैं। परिजनों और दोस्तों के मुताबिक, अमन पिछले करीब तीन वर्षों से कॉलेज की ही एक छात्रा के साथ रिश्ते में थे और दोनों विवाह को लेकर गंभीर थे।
परिवार का आरोप है कि हाल के दिनों में युवती किसी अन्य युवक से बातचीत करने लगी थी, जिससे अमन मानसिक तनाव में रहने लगे थे। परिजनों के अनुसार, घटना से पहले दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें युवती ने कथित तौर पर उनसे बात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद अमन हॉस्टल की छत पर पहुंचे और पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी।
रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल परिसर के ब्लॉक नंबर-5 के पास उनका शव मिला। पुलिस ने मौके से मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं और कॉल रिकॉर्ड तथा चैट की जांच की जा रही है।
परिजनों के मुताबिक, घटना से पहले डॉ. अमन ने अपनी लकवाग्रस्त मां को फोन किया था और कहा था कि “अच्छा नहीं लग रहा है।” इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को मोबाइल का पासवर्ड भी भेजा था।
दोस्तों का कहना है कि अमन अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर थे और उन्हें विश्वास था कि यह रिश्ता शादी तक पहुंचेगा। बताया गया कि मई 2026 की शुरुआत में दोनों जबलपुर और बालाघाट भी घूमने गए थे।
मामले में एक और पहलू तब जुड़ा जब यह जानकारी सामने आई कि घटना से करीब 24 घंटे पहले युवती के माता-पिता इंदौर पहुंचे थे। परिजनों का दावा है कि अंतरजातीय विवाह को लेकर विरोध के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और युवती ने दूरी बना ली।
डॉ. अमन के दोस्तों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि घटना से पहले और बाद की परिस्थितियों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। वहीं, पुलिस सभी डिजिटल साक्ष्यों और बयानों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!