सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज: दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ
KHULASA FIRST
संवाददाता

अलमारी में सोने का बिस्किट देखा, मौका मिलते ही उड़ाया
लसूड़िया पुलिस ने जोधपुर से दबोचा, 1.10 करोड़ रुपए का माल बरामद
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दोस्त के घर तक पहुंच थी, लेकिन उसके घर की अलमारी में सोना देख नीयत बदल गई। दोस्ती का भरोसा तोड़कर सोने का बिस्किट चोरी किया और मोबाइल बंद कर गायब हो गया। वजह भी चौंकाने वाली निकली।
आरोपी को सरपंच का चुनाव लड़ना था और अपने महंगे शौक भी पूरे करने थे इसलिए दोस्त के घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपए का सोना चुराने करने की साजिश रची। लसूड़िया पुलिस ने मामले का खुलासा कर राजस्थान के जोधपुर से गोपाल उर्फ गोपी जाखड़ को गिरफ्तार किया है।
दगाबाज़ दोस्त आरोपी सरपंच बनने की जगह जेल की हवा खाएगा। पुलिस ने उसके कब्जे से 630 ग्राम सोने का बिस्किट, 40 ग्राम चेन, दो लाख रुपए नकद और आईफोन-17 सहित करीब 1.10 करोड़ रुपए का माल बरामद किया है। पुलिस शेष माल की तलाश में पूछताछ कर रही है।
एसीपी पराग सैनी के अनुसार निपानिया बीसीएम पार्क निवासी फरियादी रेनू शर्मा ने लसूड़िया थाने में केस दर्ज कराते हुए बताया 10 अगस्त से 13 सितंबर के बीच उनके घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी हुए। केस दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान रेनू ने बताया घर से सोने का बिस्किट और अन्य आभूषण गायब हैं। अक्सर घर आने वाला दोस्त गोपाल जाखड़ का मोबाइल बंद है। पुलिस ने गोपाल उर्फ गोपी जाखड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो खुलासा हो गया।
आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। पूछताछ में बताया रेनू शर्मा के घर की अलमारी में सोने का बिस्किट देखा था। अगले महीने उसके गांव में सरपंच के चुनाव होने वाले थे। लड़ने की योजना थी।
चुनाव खर्च के लिए रकम जुटाने और अपने महंगे शौक पूरे करने के इरादे से उसने सोने का बिस्किट चोरी करने की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 630 ग्राम वजनी सोने का बिस्किट बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है।
गोपाल उर्फ गोपी पिता श्यामलाल जाखड़ (25) राजस्थान के जोधपुर जिले के आसोप थाना क्षेत्र के ग्राम गारासनी का निवासी है। पुलिस ने उसे रिमांड पर ले रखा है। चोरी शेष माल के संबंध में पूछताछ जारी है।
संबंधित समाचार

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!