खबर
Indore

मेरे क्षेत्र में अन्याय: ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अक्टूबर 2026, 2:01 pm
शेयर करें:
मेरे क्षेत्र में अन्याय

अपनी ही सरकार के खिलाफ आधी रात धरने पर बैठे केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान

बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े जाने और फसलें नष्ट करने पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
‘मामा’ का धरना, मोहन सरकार के लिए सियासी संदेश था? इस सवाल का जवाब कल से तलाशा जा रहा है। मध्य प्रदेश की राजनीति में कल जो कुछ बुधनी के कोसमी गांव में हुआ वह महज एक प्रशासनिक अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई नहीं है।

देश के केंद्रीय कृषि मंत्री और साढ़े 17 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराजसिंह चौहान का अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ आधी रात को धरने पर बैठ जाना, राज्य के बदलते सत्ता समीकरणों और गहरे होते आंतरिक अंतर्विरोधों की एक बड़ी बानगी है।

इस असाधारण कदम के पीछे के राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों का विश्लेषण करना बेहद जरूरी है। यह घटना ये भी दर्शाती है कि राज्य की ब्यूरोक्रेसी पर अब पूर्व मुख्यमंत्री या वरिष्ठ नेताओं की पकड़ वैसी नहीं रह गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अपनी नई प्रशासनिक टीम को तरजीह दिए जाने के बाद अधिकारियों में पुराने कद्दावर नेताओं के ‘निर्देशों’ को नजरअंदाज करने की प्रवृत्ति बढ़ी है। शिवराज का धरना वास्तव में बेलगाम हो चुके प्रशासनिक तंत्र को यह याद दिलाने की कोशिश थी कि प्रदेश की जमीन पर उनका राजनीतिक रसूख आज भी कायम है।

मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में कल रात उस समय हड़कंप मच गया, जब देश के केंद्रीय कृषि मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अपनी ही भाजपा सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ आधी रात को धरने पर बैठ गए।

मामला बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी गांव का है, जहां वन विकास निगम और स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से रह रहे गरीब आदिवासी परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए। इस मसले को उन्होंने अधिकारियों की मनमानी बताया और फूटा गुस्सा।

घटना की सूचना मिलते ही शिवराजसिंह चौहान तुरंत पीड़ित परिवारों के बीच कोसमी गांव पहुंचे। वहां रोते-बिलखते बच्चों और महिलाओं की सिसकियां सुनकर पूर्व मुख्यमंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

उन्होंने अधिकारियों की इस कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए कहा "यह मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा है। मैंने पहले ही जिला प्रशासन और वन विभाग को घर न गिराने की सख्त हिदायत दी थी, इसके बावजूद यह दमनकारी कदम उठाया गया।’

प्रभावित आदिवासियों ने केंद्रीय मंत्री को आपबीती सुनाते हुए आरोप लगाया कि अमले ने न केवल उनके मकानों पर बुलडोजर चलाया, बल्कि उनकी मक्का और तुअर (अरहर) की खड़ी फसलों को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया। हद तो तब हो गई, जब पीने और सिंचाई के पानी के एकमात्र साधन (कुएं) को भी मिट्टी से पाट दिया गया।

आदिवासियों के ‘मसीहा’ की छवि पर संकट...शिवराज सिंह की राजनीति हमेशा ‘लाड़ली बहनों’, भानजे-भानजियों और खासकर गरीब-आदिवासियों के इर्द-गिर्द केंद्रित रही है। बुधनी और विदिशा क्षेत्र उनका वो अभेद्य किला है, जहां की जनता उन्हें सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य मानती है।

अगर शिवराज अपने ही गृहक्षेत्र में आदिवासियों के आशियाने उजड़ने पर चुप रह जाते, तो उनकी ‘जननायक’ और ‘मामा’ वाली छवि को अपूरणीय क्षति पहुंचती।

विपक्ष, खासकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मुद्दे को तुरंत लपकते हुए इसे ‘मोहन-मामा की आपसी खींचतान' का नाम दे दिया। ऐसे में अपनी राजनीतिक साख और आदिवासियों के बीच अपनी पकड़ को बचाए रखने के लिए शिवराज के पास आक्रामक होकर अपनी ही सरकार के तंत्र को चुनौती देने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था।

शिवराज सिंह का मुख्य सचिव को सीधे फोन लगाकर तीखी नाराजगी जताना और मुख्यमंत्री से आमने-सामने बात करने का ऐलान करना साफ संकेत देता है कि मध्य प्रदेश भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है।

वरिष्ठ नेताओं और नए मुख्यमंत्री के बीच की यह दूरी यदि समय रहते नहीं पाटी गई, तो आने वाले दिनों में प्रशासनिक फैसलों पर दिल्ली (केंद्रीय मंत्रियों) और भोपाल (मंत्रालय) का यह टकराव राज्य की राजनीति को और अधिक अस्थिर कर सकता है।

मौके से ही मुख्य सचिव को फोन मुख्यमंत्री से करेंगे बात
हालात को देखते हुए शिवराज ने तत्काल घटनास्थल से ही मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को फोन लगाकर नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने मौके पर किसी वरिष्ठ अधिकारी के मौजूद न होने पर भी तीखा विरोध दर्ज कराया। चौहान ने स्पष्ट किया है कि वे इस पूरे अमानवीय कृत्य को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीधे चर्चा करेंगे। उन्होंने अफसरों की इस कार्रवाई को सीएम डॉ. मोहन यादव की बदनामी से भी जोड़ा।

देर रात तक जमीन पर बैठकर आदिवासियों को ढाढ़स बंधाते हुए केंद्रीय मंत्री ने सभी पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि उन्हें तत्काल राहत राशि दिलाई जाएगी, नष्ट हुई फसलों का मुआवजा मिलेगा और सभी बेघर हुए परिवारों के लिए नए पक्के मकान बनवाए जाएंगे। अपनी ही सरकार के खिलाफ ‘मामाजी’ के इस आक्रामक रुख ने राज्य की ब्यूरोक्रेसी और राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है।

संबंधित समाचार

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

4 minutes ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

7 minutes ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

10 minutes ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

31 minutes ago
जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना
Top News

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

about 1 hour ago
खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का
Top News

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

about 1 hour ago
नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा
Top News

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

about 1 hour ago
फीनिक्स अस्पताल
Top News

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

about 1 hour ago
किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए
Top News

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

about 1 hour ago
पत्नी ने की पति की हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

about 2 hours ago
केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री
Top News

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

about 2 hours ago
राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार
Top News

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

about 2 hours ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

about 3 hours ago
दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी
Top News

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

about 3 hours ago
आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान
Top News

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

about 3 hours ago
जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर
Top News

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

about 4 hours ago
रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

about 4 hours ago
दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज
Top News

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

about 4 hours ago
पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या
Top News

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

about 4 hours ago
नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा
Top News

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!