डेली कॉलेज में संवाद की पहल: ओडीए के साथ सकारात्मक बैठक; नए बोर्ड के बाद होगी ईओजीएम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डेली कॉलेज में मंगलवार को महाराज विक्रमसिंह पवार और हरपालसिंह भाटिया ने ओल्ड डेलियन एसोसिएशन (ओडीए) पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
उद्देश्य हाल के दिनों में संविधान संशोधन एवं अन्य मुद्दों को लेकर ओल्ड डेलियंस के बीच उत्पन्न भ्रम और शंकाओं पर खुली चर्चा करना था।
ओल्ड डेलियन ने सचिव मयूरध्वज सिंह के माध्यम से महाराज विक्रमसिंह पवार से मिलने का समय मांगा था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
बैठक में ओडीए पदाधिकारियों की अच्छी उपस्थिति रही और पूरे संवाद का वातावरण सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण रहा। विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें विशेष रूप से संविधान में हुए बदलावों और उनसे जुड़े पहलुओं को स्पष्ट करने पर जोर दिया गया।
सर्वसम्मति से प्रेसिडेंट ओडीए को यह प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्णय लिया की प्रस्तावित ईओजीएम (एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग), जो 10 मई को आयोजित की जानी थी, अब नए बोर्ड के गठन के बाद आयोजित की जाए।
इसके पीछे यह विचार रहा नए बोर्ड के गठन के बाद सभी ओल्ड डेलियंस के साथ अधिक व्यापक और तथ्यात्मक संवाद किया जा सके।
यह भी तय हुआ आगामी ईओजीएम में महाराजा विक्रमसिंह पवार उपस्थित रहकर संविधान संशोधन एवं अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी देंगे, साथ ही सभी शंकाओं और भ्रांतियों का समाधान किया जाएगा।
बैठक में यह भावना स्पष्ट रूप से सामने आई आगे की प्रक्रिया पारदर्शिता, संवाद और सहमति के आधार पर आगे बढ़ाई जाए।
ओडीए के पदाधिकारियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और लिखित सुझाव दिया ईओजीएम को नए बोर्ड के गठन के बाद आयोजित किया जाए।
बैठक के परिणामों को लेकर ओडीए पदाधिकारी संतुष्ट नजर आए और इसे एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा। इस संवाद से संकेत मिला भ्रांतियों को दूर करने की दिशा में एक रचनात्मक शुरुआत हुई है।
बैठक के उपरांत महाराजा विक्रमसिंह पवार ने कहा कुछ दिनों की परिस्थिति के बाद इस प्रकार का सकारात्मक और खुला संवाद महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त इसके रचनात्मक परिणाम सामने आएंगे तथा डेली कॉलेज की संस्थागत गरिमा और सामंजस्य को और मजबूती मिलेगी।
संबंधित समाचार

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!