गोलीकांड का खुलासा: बदमाशों ने नहीं; चलते स्कूटर पर गन लोड करते समय चली गोली, दोनों छात्रों को लगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
मंगलवार सुबह दो छात्रों पर फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती तौर पर इसे बदमाशों द्वारा हमला माना जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि गोली किसी हमलावर ने नहीं चलाई थी।
दोनों युवक गंभीर रूप से घायल
स्कूटर पर चलते समय पिस्टल लोड करते वक्त अचानक फायरिंग हो गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। डीएसपी विजय भदौरिया के मुताबिक, राहुल सिकरवार और निखिल तिवारी गर्ल्स स्कूल रोड पर स्कूटर से जा रहे थे।
लोड करने के दौरान अचानक पिस्टल चल गई
इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकाली और उसे कॉक यानी लोड करने लगा। तभी अचानक पिस्टल चल गई और एक के बाद एक कई फायर हो गए। घायलों की पहचान 22 वर्षीय राहुल सिकरवार निवासी गोपाल पुरा और 22 वर्षीय निखिल तिवारी निवासी पुराना चुंगी नाका के रूप में हुई है।
दोनों को गोलियां लगी
दोनों को तीन-तीन गोलियां लगी हैं। फिलहाल उनका इलाज ग्वालियर में जारी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि युवकों के पास पिस्टल कहां से आई और वे उसे लेकर कहां जा रहे थे।
बाहरी हमलावर की भूमिका सामने नहीं आई
घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। शुरुआती बयान और घटनास्थल की परिस्थितियों में विरोधाभास मिलने पर जांच गहराई से की गई। फुटेज देखने के बाद साफ हुआ कि फायरिंग स्कूटर पर ही हुई थी और इसमें किसी बाहरी हमलावर की भूमिका सामने नहीं आई।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!