खबर
Top News

इंडिया वाले लूट गए पाक में टीवी टूट गए: रहने दो ‘भाईजान’, तुमसे न हो पाएगा; महाशिवरात्रि पर महाविजय, टीम इंडिया ने पाक को फ़िर रोंदा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 फ़रवरी 2026, 2:18 pm
शेयर करें:
इंडिया वाले लूट गए पाक में टीवी टूट गए

भारत के चप्पे-चप्पे में मना जश्न, पाकिस्तान एक बार फिर मातम में डूबा

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में टीवी तोड़ने के वीडियो खूब हो रहे वायरल, गुस्से में फैंस

पाक क्रिकेट फैंस बोले- इससे तो बायकॉट पर ही अड़े रहते, कम से कम नाक तो नहीं कटती

बलूचिस्तान में भारत की जीत पर आधी रात तक मना जश्न, बलूचों ने जले पर छिड़का नमक

क्रिकेट एक्सपर्ट बोले- बंद हो अब भारत-पाक के बीच हर मैच के पहले ‘महा-मुकाबले’ की बातें

इंदौर का ह्रदय स्थल राजवाड़ा फिर बना जीत के जश्न का गवाह, भारत माता की जय से गूंजा गगन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बगड़ बम-ब-बम, बगड़ बम-ब-बम करते हुए भारतीयों ने खेल मैदान में पाकिस्तान का दम निकाल दिया। रविवार को देश तो भूतभावन भगवान भोलेनाथ की भक्ति व मस्ती में डूबा हुआ था। महाशिवरात्रि के इसी पावन पर्व पर महा-मुकाबला भी तय था।

भरोसा टीम इंडिया पर तो था ही, लेकिन उससे ज्यादा भरोसा शिव शंकर शंभू भोलेनाथ पर था, हुआ भी वही। शंकर का डमरू सा ईशान का बल्ला बजा और ऐसा तूफान उठा कि पाकिस्तान उड़ गया। भारत में जश्न व पाक में मातम छा गया। हिंदुस्तान की इस जीत पर जश्न मनाकर बलूचों ने पाक के जले पर जमकर नमक छिड़क दिया।

हार इतनी करारी थी कि पाकिस्तान के ‘भाईजान’ ही बोल उठे कि रहने दो, ये तुमसे नहीं हो पाएगा। भारत के हाथों एक बार फिर खिताबी मुकाबले में पाक को मिली मात के बाद क्रिकेट के जानकारों का कहना है अब ‘बाजार’ अपनी हरकतों पर लगाम लगाए और भारत-पाक के बीच हर बार मैच के पहले ‘महा-मुकाबले’ की बातें बंद करें। जो टीम हर बार पीट रही है उससे क्या ‘महामुकाबला’, क्या ‘ग्रेटेस्ट राइवलरी’।

भा रत की जीत के जश्न के बेहतरीन नजारे तो हर तरफ बिखरे पड़े हैं। मृत्युंजय भगवान आशुतोष की महाशिवरात्रि पर खेल के मैदान पर मिली महाविजय पर हिंदुस्तान की सरजमीं के चप्पे-चप्पे पर उत्सव-उल्लास पसरा रहा, लेकिन पाकिस्तान में एक बार फिर मातम छाया हुआ है।

पूरा मुल्क गम में डूबा हुआ है। फैंस गमगीन ही नहीं, गुस्से से भरे हुए हैं। भारत के साथ हार के बाद साल दर साल से चल रहा टीवी फोड़ने का काम रविवार रात को भी पाक में खूब हुआ। मैच देख रहे फैंस के टीवी तोड़ने के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

गुस्साए पाकिस्तानी खुद अपनी टीम से कह रहे हैं- रहने दो ‘भाईजान’ ये तुमसे न हो पाएगा, आई लव यू टीम इंडिया। उधर, पाकिस्तान से अपनी आजादी मांग रहा बलूचिस्तान भारत की जीत पर गदगद नजर आया। टीम इंडिया की जीत की खुशी का बलूचों में खुलकर मुजाहिरा भी किया और देर रात तक जश्न मनाकर पाकिस्तान के जले पर नमक रगड़ा।

‘इंडिया वाले लूट गए, पाकिस्तान में टीवी टूट गए’ के नारे पाक में कल रात से गूंज रहे हैं और वहां के फैंस बगैर किसी डर-भय व लागलपेट के भारत की प्रशंसा और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लताड़ रहे हैं। उस्मान तारिक को प्रीमियम बॉलर बताने वालों को ‘खबिश की औलाद’ भी मुकर्रर किया जा रहा है।

ऑन कैमरा पाकिस्तान फैंस ये कहने से भी नहीं चूक रहे हैं कि इससे अच्छा तो पाकिस्तान, वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारत के साथ खेलने के अपने बहिष्कार के फैसले पर कायम रहता। कम से कम हार के साथ एक बार फिर नाक तो नहीं कटती। पाकिस्तान में एक बार टीम पाकिस्तान को नहीं घुसने देने के ऐलान हो रहे हैं। लोगों का गुस्सा इस बात पर ज्यादा है कि हमारी टीम ने इस बार फिर ईद बिगाड़ दी, जो बस आने वाली है। गौरतलब है कि माहे मुकद्दस रमजान बस मुहाने पर ही है और इसके पहले पाकिस्तान क्रिकेट ने मुल्क को सदमे में डुबा दिया।

त्योहारी खुशियों को मातम में बदलने पर पाक फैंस का कहना है कि बार-बार भारत के हाथों पिट रहे इन क्रिकेटरों को ईद पर चूड़ियों का स्टॉल लगाकर दे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इस तंज से बढ़कर कुछ नहीं, लेकिन इसके दोषी भी स्वयं पाकिस्तान हुक्मरान व उनके क्रिकेट के कर्ताधर्ता जिम्मेदार हैं, जो हर बार मैच के पहले बड़े बोल बोलकर मुल्क की भावनाओं को नकली पंख लगा देते हैं। भारत से मुकाबले में हर बार ये पंख खेल के मैदान में कट जाते हैं और पाकिस्तानी फड़फड़ाते रहते हैं।

अरसे तक ये गुस्सा मुल्क में बना रहता है। हालांकि अभी टूर्नामेंट बरकरार है और खिताबी मुकाबले की होड़ व दौड़ में पाकिस्तान क्रिकेट टीम बनी हुई है, लेकिन भारत से हार के बाद टीम के लिए वर्ल्ड कप जीतने की कहीं कोई दुआ की बात नहीं।

वेलडन टीम ‘सूर्या भाऊ’, बधाई टीम इंडिया
भारत के रणबांकुरों के पराक्रम के प्रसंग से पाकिस्तान से ठीक उलट नजारा भारत में है। अटक से कटक व कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश जश्न में डूबा हुआ है। हर तरफ तिरंगा लहरा रहा है और भारत माता की जय, वंदे मातरम का जयगान गूंज रहा है।

श्रीलंका के कोलंबो में ही नहीं, अरबों के शहर दुबई में भी रात 2 बजे तक जश्न मनता रहा। क्रिकेट फैंस सड़कों पर तिरंगा लिए नाचते-गाते, कूदते-फांदते घूमते रहे। क्या दिल्ली, क्या लखनऊ, क्या मुंबई, सब तरफ एक सा नजारा था। अहिल्या नगरी इंदौर भी इससे अछूती नहीं थी।

हर बार की तरह इस शहर का ह्रदय स्थल यानी दिल राजवाड़ा जश्न का गवाह बना। इंदौरियों ने अपने राजवाड़े के साथ उत्सव मनाकर एक और यादगार जीत और यादगार रात अपने नाम कर ली। परिवार सहित पहुंचे लोगों ने इस जीत का जश्न रात 1 बजे तक मनाया।

भगवान भोलेनाथ के त्योहार महाशिवरात्रि ने जीत की इस मस्ती को दूना परवान पर चढ़ा दिया। शहर पर जीत की ये खुमारी देर रात तक चढ़ी रही, जो सोमवार का सूरज निकलते ही एक बार फिर जन-जन की जुबानी चर्चा में रही।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 11 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 11 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 11 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 12 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 12 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 12 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 12 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 12 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 12 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 12 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 12 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 12 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 12 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 12 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 12 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 12 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 13 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!