लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला: विस्फोटकों से लदी सुसाइड बोट टकराई; जहाज डूबा, सभी भारतीय सुरक्षित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
यमन तट के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले कारोबारी जहाज ‘एमएसवी फैजे नूर-ए-औलिया’ पर हमला हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विस्फोटकों से लदी एक सुसाइड बोट जहाज से टकराई, जिसके बाद जहाज डूब गया। राहत की बात यह है कि जहाज पर सवार सभी 13 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
हमले के पीछे ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का हाथ बताया जा रहा है। घटना के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय अधिकारियों से संपर्क बनाए रखा है।
भारतीय दूतावास रख रहा हालात पर नजर
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रहा है।
भारतीय क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यमन के संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।जहाज के डूबने के बावजूद सभी 13 भारतीयों के सुरक्षित बचाए जाने से बड़ी जनहानि टल गई।
लाल सागर में फिर बढ़ा तनाव
यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब पश्चिम एशिया में तनाव के बीच लाल सागर और आसपास के महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। हूती विद्रोही इससे पहले भी इस क्षेत्र से गुजरने वाले कारोबारी जहाजों को निशाना बनाते रहे हैं।
अमेरिका-ईरान बातचीत पर भी सस्पेंस
दूसरी ओर, अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित बातचीत की तारीख और स्थान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान और कतर संभावित मेजबान देशों के तौर पर चर्चा में हैं और मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की रणनीति भी सीधे सैन्य टकराव के बजाय समुद्री व्यापार, तेल आपूर्ति और महत्वपूर्ण शिपिंग रूट्स पर दबाव बढ़ाकर अमेरिका और उसके सहयोगियों की लागत बढ़ाने की है।
संबंधित समाचार

कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद पाकिस्तानी बॉक्सर ‘लापता’:पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास; होटल से चंपत हुए कुदरातुल्लाह, पहले भी भाग चुके खिलाड़ी

न डिग्री, न रजिस्ट्रेशन... फिर भी चल रहा था क्लीनिक:स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर किया सील

26/11 के जांबाज कमांडो का नाम ‘मंगल’ के सफर पर:ताज होटल में बचाई थीं 40 जिंदगियां; आठ गोलियां खाकर भी डटे रहे

ऑनलाइन पहचान से निकाह तक पहुंचा रिश्ता:किन्नर से लिए 13 लाख; वापस मांगने पर मारपीट का आरोप

नदी में ‘जहर’ देख भड़के संत:सिंहस्थ से पहले सफाई का अल्टीमेटम; बोले- नहीं सुधरे हालात तो मुख्यमंत्री को मौके पर बुलाएंगे

आखिरी किस्त के लिए आठ हजार की डिमांड:पांच हजार रुपए लेते रोजगार सहायक ट्रैप, हाथ धुलवाए तो घोल हुआ गुलाबी

कांग्रेस में ‘ड्रगिस्ट-गुंडिस्ट’ का गठबंधन:भाजपा नगराध्यक्ष का आरोप; पटवारी ड्रग माफिया से मिले, चिंटू का व्यवहार गुंडा प्रवृत्ति जैसा

उल्टा तिरंगा लेकर धरने पर बैठीं पूर्व मुख्यमंत्री:बोलीं- 5 अगस्त की रात कभी नहीं भूल सकते; धारा 370-35ए की बहाली की मांग

चढ़ावा चोरी विवाद के बाद पहली बार दिखे चंपत राय:अयोध्या छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम; बोले- मरते दम तक यहीं रहूंगा

अग्निवीर बनने से पहले युवक की हत्या:जीजा और चचेरे भाइयों ने केबल से घोंटा गला; बोरी में शव भरकर कुएं में फेंका

नहीं रहे ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा:‘गजनी’ के खूंखार विलेन प्रदीप रावत का निधन; कैंसर से लड़ रहे थे जंग

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राॅले ने मारी टक्कर:एक की मौत; आठ गंभीर, 18 मजदूर थे सवार

पुलिस के दबाव में इनामी ड्रग तस्कर का सरेंडर:एमडी के तीन केस में था फरार; भाई भी कुछ दिन पहले नशे के साथ पकड़ा गया

भाजपा में बड़ा ‘ऑपरेशन’:पूरी जिला कार्यकारिणी भंग; मंडल-मोर्चों पर भी गाज, सीएम हाउस की बैठक के बाद एक्शन

राज्यसभा चुनाव पर हाईकोर्ट का ‘नोटिस’:भाजपा के तीनों सांसदों से मांगा जवाब; 11 सितंबर को अगली सुनवाई

एक टिप्पणी और मचा सियासी बवाल:गिरफ्तारी के बाद 8 घंटे पूछताछ; फिर मिली रिहाई, 6 धाराओं में केस, बोले- बदले की कार्रवाई हुई

अवैध मुरम खनन पर 24.06 करोड़ का 'हंटर':80 हजार घनमीटर खनिज मुरम के उत्खनन का मामला; कॉलोनाइजर सहित दो को भरना होगी राशि

सांसों की परीक्षा लेती ऊंचाई पर ‘भस्म विसर्जन’ अमरनाथ मार्ग के जोजीपाल की अनकही कथा

नर्मदा में डूबीं दो युवतियां:स्नान के दौरान बिगड़ा संतुलन; नाविक और स्थानीय युवाओं ने कूदकर बचाई जान

महिला कांग्रेस ने 24 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी की:शहर-ग्रामीण इकाइयों में अलग जिम्मेदारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!