खबर
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच: दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अक्टूबर 2026, 2:54 pm
शेयर करें:
भारत-वेस्टइंडीज मैच

होलकर स्टेडियम के आसपास पासधारी वाहनों को ही प्रवेश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। व्यवस्था दोपहर 2 बजे से मैच समाप्त होने तक लागू रहेगी।

दर्शकों की भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए जरूरत के अनुसार मार्गों पर डायवर्शन भी किया जाएगा। स्टेडियम के आसपास पार्किंग की सीमित जगह को देखते हुए दर्शकों से सिटी बस और लोक परिवहन का उपयोग करने की अपील की गई है।

जानकारी के मुताबिक स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्गों पर पासधारी और इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। विवेकानंद स्कूल और बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स की पार्किंग के पासधारी वाहन घंटाघर की ओर से प्रवेश करेंगे।

वहीं, यशवंत क्लब रोड और लैंटर्न चौराहे की ओर से आईटीसी, अभय प्रशाल और स्टेडियम की पार्किंग के पासधारी वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। बिना पार्किंग पास वाले दर्शकों के लिए बाल विनय मंदिर स्कूल, एसजीएसआईटीएस परिसर और पंचम की फेल स्थित मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां जगह उपलब्ध रहने तक पहले आओ, पहले पार्क करो के आधार पर वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

दर्शकों के लिए पैदल मार्ग तय
हुकुमचंद घंटाघर और पंचम की फेल की ओर से आने वाले दर्शकों को जंजीरवाला चौराहे से स्टेडियम की ओर पैदल प्रवेश करना होगा। लैंटर्न की तरफ से आने वाले दर्शक भी पैदल स्टेडियम पहुंच सकेंगे। सिटी बसें घंटाघर और हाईकोर्ट चौराहे के आसपास यात्रियों को उतारेंगी।

आपातकालीन वाहन प्रतिबंध से रहेंगे मुक्त
लैंटर्न चौराहे से जंजीरवाला चौराहा और इंडस्ट्रीज हाउस तक, घंटाघर से जंजीरवाला चौराहा और लैंटर्न चौराहे तक तथा पलासिया-घंटाघर से हाईकोर्ट और लैंटर्न चौराहे तक सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

पासधारी और आपातकालीन वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। गीताभवन से घंटाघर जाने वाले वाहन ढक्कनवाला कुआं होकर श्रीमाया और मधुमिलन चौराहे की ओर जा सकेंगे। रीगल से पलासिया जाने वाले वाहन व्हाइट चर्च होते हुए एबी रोड का उपयोग कर सकेंगे।

मालवा मिल से घंटाघर या इंडस्ट्रीज हाउस जाने वाले वाहन पाटनीपुरा, एलआईजी चौराहा और एबी रोड से जा सकेंगे। विजयनगर से मरीमाता जाने वाले वाहन इंडस्ट्रीज हाउस और राजकुमार ब्रिज के बजाय एलआईजी चौराहा, पाटनीपुरा, परदेशीपुरा, सुभाष नगर और कुलकर्णी भट्टा ब्रिज वाला मार्ग अपनाएं। जरूरत के अनुसार सिटी बस और अन्य सवारी वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा।

27,500 दर्शकों की भीड़ संभालना बड़ी चुनौती
भारत का मुकाबला हो और वह भी इंदौर में, तो स्टेडियम के बाहर भी क्रिकेट का माहौल बनना तय है। करीब 27,500 दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद के चलते सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सुरक्षा जांच में समय लग सकता है, इसलिए आखिरी समय में पहुंचने वाले दर्शकों को परेशानी हो सकती है। दर्शकों को टिकट, निर्धारित गेट और स्टेडियम की एंट्री गाइडलाइन पहले से देखनी चाहिए और मैच शुरू होने से काफी पहले पहुंचना बेहतर रहेगा।

सुरक्षा में पुलिस के साथ टेक्नोलॉजी से निगरानी
मुकाबले के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है। एमपीसीए और स्थानीय पुलिस के साथ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्टेडियम के अंदर करीब 160 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

इसके अलावा फेस रिकग्नाइजेशन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। दर्शकों की एंट्री से लेकर स्टेडियम के अंदर आवाजाही तक पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस आपसी समन्वय से काम करेंगी।

संबंधित समाचार

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे
Top News

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

7 minutes ago
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं
Top News

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

10 minutes ago
MP में 7500 करोड़ का निवेश
Top News

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

11 minutes ago
देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

about 1 hour ago
राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित
Top News

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

about 1 hour ago
सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

about 1 hour ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

about 1 hour ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

about 1 hour ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 2 hours ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 2 hours ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 2 hours ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 2 hours ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 3 hours ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 3 hours ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 3 hours ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!