स्वतंत्रता दिवस एयरपोर्ट की सुरक्षा का रियल टाइम टेस्ट: सीआईएसएफ- बीएसएफ और पुलिस ने संभाला मोर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

एंटी-टेरर मॉकड्रिल में संदिग्ध घुसपैठ और कल्पित आतंकी खतरे के मद्देनजर परखी सजगता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट मोड पर है। महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को परखा जा रहा है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने अभ्यास करते हुए हाई-लेवल एंटी-टेरर मॉकड्रिल कर सुरक्षा इंतजामों का ‘रियल टाइम टेस्ट’ लिया।
संयुक्त अभ्यास में सीआईएसएफ, बीएसएफ, पुलिस व क्यूआरटी, बीडीडीएस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम ने मोर्चा संभाला। मॉक ड्रिल के दौरान एयरपोर्ट परिसर में संदिग्ध घुसपैठ और आतंकी खतरे जैसी काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की क्यूआरटी, बीएसएफ जवानों और स्थानीय पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और परिसर को घेरे में लेकर प्रोटोकॉल के तहत संयुक्त रेस्क्यू एवं काउंटर ऑपरेशन को अंजाम दिया।
उद्देश्य आपातस्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, रिस्पॉन्स टाइम, कम्युनिकेशन और समन्वय को परखना रहा। देखा गया अचानक किसी संदिग्ध गतिविधि या आतंकी खतरे की सूचना मिलने पर अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियां कितनी तेजी से सक्रिय होती हैं और किस तरह तालमेल बनाकर स्थिति को नियंत्रित करती हैं। सभी टीमों ने निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाई अलर्ट: स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए एयरपोर्ट सहित सार्वजनिक और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी और सुरक्षा तैयारी की समीक्षा कर रही हैं। फोकस है किसी भी आपातस्थिति में सभी एजेंसियां बिना समय गंवाए एकजुट होकर प्रभावी कार्रवाई कर सकें।
संबंधित समाचार

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!