कैंसर मरीजों पर बढ़ा इलाज का बोझ: जरूरी दवाएं 50% तक महंगी; एक साइकिल पर बढ़ेगा हजारों का खर्च
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में कैंसर मरीजों के लिए इलाज अब और महंगा होने जा रहा है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) द्वारा कैंसर उपचार में इस्तेमाल होने वाली प्रमुख कीमोथेरेपी दवाओं कार्बोप्लाटिन और सिस्प्लैटिन की कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद मरीजों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ने वाला है।
कई प्रकार के कैंसर में होती हैं उपयोगी
विशेषज्ञों के अनुसार दवाओं के दाम बढ़ने से एक कीमोथेरेपी साइकिल का खर्च 2 से 3 हजार रुपए तक बढ़ सकता है। सिस्प्लैटिन और कार्बोप्लाटिन का उपयोग ओवरी, फेफड़े, स्तन, सिर-गर्दन समेत कई प्रकार के कैंसर के इलाज में किया जाता है।
इलाज का खर्च बढ़ेगा
अधिकांश मरीजों को 4 से 6 या उससे अधिक कीमो साइकिल लेनी पड़ती हैं। ऐसे में इलाज का कुल खर्च हजारों रुपए तक बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मध्यम और निम्न आय वर्ग के मरीजों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, क्योंकि ये दवाएं लंबे समय से अपेक्षाकृत सस्ती और प्रभावी उपचार का आधार रही हैं।
दवाओं की कमी ने बढ़ाई परेशानी
कैंसर अस्पतालों और चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक शहरों के कई अस्पतालों में इन दवाओं की उपलब्धता प्रभावित हुई है। अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन में आई बाधाओं और कच्चे माल की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ था। इससे कई स्थानों पर दवाओं की कमी की स्थिति बनी हुई है।
हालांकि अब दवा कंपनियों ने उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है, लेकिन मांग के अनुरूप आपूर्ति सामान्य होने में अभी कुछ सप्ताह लग सकते हैं।
7 प्रमुख कैंसरों के इलाज पर असर
विशेषज्ञों के अनुसार प्लैटिनम-बेस्ड कीमोथेरेपी दवाओं की कमी और कीमतों में वृद्धि का असर सात प्रमुख प्रकार के कैंसरों के उपचार पर पड़ेगा। अनुमान है कि कैंसर उपचार करा रहे बड़ी संख्या में मरीज इस स्थिति से प्रभावित हो होंगे।
इलाज की रणनीति बदलने को मजबूर डॉक्टर
ऑन्कोलॉजिस्टों का कहना है कि सिस्प्लैटिन, कार्बोप्लाटिन और ऑक्सालिप्लैटिन जैसी दवाओं की सप्लाई प्रभावित होने के कारण कई मामलों में उपचार की पारंपरिक पद्धतियों में बदलाव करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार वैकल्पिक उपचार उपलब्ध तो हैं, लेकिन उनकी लागत कई गुना अधिक होती है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए इलाज कराना और कठिन हो सकता है।
उत्पादन लागत बढ़ने पर बढ़ाए गए दाम
केंद्र सरकार ने दवा कंपनियों की मांग और बढ़ती उत्पादन लागत को ध्यान में रखते हुए इन दवाओं की कीमतों में 10 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि को मंजूरी दी है। सरकार का तर्क है कि इससे दवा कंपनियों को उत्पादन जारी रखने में मदद मिलेगी और बाजार में उपलब्धता बनी रहेगी।
विशेषज्ञ बोले- सिस्प्लाटिन सबसे भरोसेमंद दवा
भोपाल के कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि सिस्प्लैटिन पिछले दो से तीन दशकों से कैंसर उपचार की सबसे भरोसेमंद और किफायती दवाओं में शामिल रही है। इसकी तुलना में कई आधुनिक उपचार विकल्प लाखों रुपए तक खर्च करा सकते हैं, जो आम मरीजों की पहुंच से बाहर हैं।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!