अधूरे इंतजाम: बाबा के नगर भ्रमण की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे; कई जगह निर्माण कार्य बना बाधा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की पारंपरिक सवारियों का शुभारंभ 3 अगस्त से होने जा रहा है।
हर साल लाखों श्रद्धालु इन सवारियों में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार सवारी मार्ग पर कई स्थानों पर अधूरे निर्माण कार्य, सड़क खुदाई, नालियों का ओवरफ्लो और निर्माण सामग्री फैली होने से तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि सवारी शुरू होने से पहले सभी बाधाओं को हटाकर मार्ग पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा।
3 अगस्त से शुरू होगा सवारी का क्रम
श्रावण मास में भगवान महाकाल की पांच पारंपरिक सवारियां निकाली जाएंगी, जिनका मार्ग करीब चार किलोमीटर का रहेगा। इसके बाद 7 सितंबर को भादौ मास की राजसी सवारी निकलेगी, जिसका मार्ग लगभग सात किलोमीटर लंबा होगा।
सवारी मार्ग का हाल
सवारी मार्ग के निरीक्षण में कई स्थानों पर निर्माण कार्य और अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिससे श्रद्धालुओं और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
कहारवाड़ी क्षेत्र: निर्माण सामग्री से घिरा रास्ता
कहारवाड़ी के दूसरे छोर पर मस्जिद के पास सड़क पर निर्माण सामग्री बिखरी हुई है। नाली पर बने स्लैब के पास बैरिकेड लगाए गए हैं, जिससे वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत हो रही है। पैदल चलने वालों के लिए भी बहुत कम जगह बची है।
रामानुजकोट से रामघाट मार्ग
इस हिस्से में सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगाने का काम जारी है। गेबी हनुमान से छत्री चौक तक रोटरी निर्माण और नालियों को ढंकने का काम चल रहा है। कई जगह सीमेंट स्लैब अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुए हैं और नालियां ओवरफ्लो होकर सड़क पर पानी फैला रही हैं।
सत्यनारायण मंदिर से ढाबा रोड
इस मार्ग पर भी पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य जारी है। कई पुराने भवनों के बाहर निगम ने जर्जर भवनों के चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। निर्माण कार्य के कारण मार्ग संकरा हो गया है।
छत्री चौक से सती गेट
विक्रम लाइब्रेरी के सामने भवन का बाहरी हिस्सा तोड़ा जा रहा है। वहीं खड़े हनुमान मंदिर के पास एक महीने पहले काटे गए पेड़ों के ठूंठ अब भी सड़क किनारे पड़े हैं। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
सती गेट से कंठाल चौराहा
नई सड़क की ओर चौराहे का निर्माण जारी है, जबकि तेलीवाड़ा की तरफ सड़क पर निर्माण सामग्री फैली हुई है। इस हिस्से से फिलहाल केवल पैदल आवाजाही संभव है। नालियों का असमान स्तर होने से पानी सड़क पर जमा हो रहा है और व्यापारियों ने दुकानों तक पहुंचने के लिए अस्थायी रास्ते बना लिए हैं।
प्रशासन का दावा
उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि सवारी शुरू होने से पहले मार्ग पर चल रहे सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और जहां भी बाधाएं हैं, उन्हें हटाकर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
महाकाल की सवारी का कार्यक्रम
3 अगस्त – पहली सवारी
10 अगस्त – दूसरी सवारी
17 अगस्त – तीसरी सवारी
24 अगस्त – चौथी सवारी
31 अगस्त – पांचवीं सवारी
7 सितंबर – भव्य राजसी सवारी
श्रावण और भादौ मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारियों में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में प्रशासन के लिए समय रहते निर्माण कार्य पूरा करना और सवारी मार्ग को पूरी तरह व्यवस्थित करना बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!