रिश्ते में तो मौसेरा भाई था: सगी बहनों के साथ क्या कर दिया; दोस्त के साथ कहां पकड़ा गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
बिजौली खेरियामोदी इलाके में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म के आरोपी मौसेरे भाई और उसका दोस्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बिजौली थाना पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को मुरैना से पकड़ लिया। मामला शनिवार रात दर्ज किया गया था।
चार महीने पहले की वारदात
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने करीब साढ़े चार महीने पहले यह वारदात अंजाम दी थी। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। शिकायत में आरोप है कि पीड़िताओं से 40 हजार रुपए नकद और चांदी के गहने भी छीने गए। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
देखभाल के लिए रहती है बहन
जानकारी के अनुसार, दतिया निवासी 22 वर्षीय विवाहिता की शादी ग्वालियर जिले के बिजौली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसका पति पेंटर है और वर्तमान में अहमदाबाद (गुजरात) में काम कर रहा है। पीड़िता की एक बच्ची है, और उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन उसकी देखभाल के लिए उसके साथ रहती है।
घर में रुके और रात में दुष्कर्म किया
पीड़िता ने बताया कि पिछले दो साल से मौसेरे भाई से उसकी बातचीत होती थी और वह कई बार उनके घर आकर रुकता था। 26 सितंबर 2025 को वह अपनी नाबालिग बहन के साथ शीतला माता मंदिर गई थी। लौटते समय अंधेरा हो गया। रास्ते में मौसेरे भाई और उसका दोस्त अमन खान मिले।
घर छोड़ने का दिया झांसा
आरोप है कि दोनों ने बहनों को सुरक्षा का हवाला देकर घर छोड़ने का झांसा दिया। घर पहुंचने के बाद दोनों ने कहा कि रात ज्यादा हो गई है, इसलिए वे वहीं रुकेंगे। इसके बाद आरोपियों ने घर में खाना खाया और सो गए।
जान से मारने की दी धमकी
रात में मौसेरे भाई 22 वर्षीय विवाहिता के पास गया, जबकि उसका दोस्त नाबालिग बहन के पास गया। दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि इससे पहले मौसेरे भाई उसके साथ गलत हरकत कर चुका था।
मोबाइल लोकेशन से हुई गिरफ्तारी
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस से उनकी लोकेशन मुरैना में पाई और वहां घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
संबंधित समाचार

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!