खबर
Top News

करोड़ों के बिल घोटालों में अब इन पर भी कस सकता है शिकंजा: अनेक वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका भी ईडी की जांच के घेरे में; पहले ही हो चुके हैं कई महत्वपूर्ण खुलासे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जून 2026, 12:53 pm
शेयर करें:
करोड़ों के बिल घोटालों में अब इन पर भी कस सकता है शिकंजा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम के बहुचर्चित 150 करोड़ रुपए के फर्जी बिल घोटाले में अब बड़े अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा मुख्य आरोपी और निगम के इंजीनियर अभय राठौर समेत दो ठेकेदारों को रिमांड पर लेने के बाद जांच का दायरा और व्यापक होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका भी जांच एजेंसी के राडार पर आ सकती है।

जांच पहले ही कई अहम खुलासे कर चुकी
साल 2024 में सामने आए इस घोटाले की जांच पहले ही कई अहम खुलासे कर चुकी है। अब तक ED को करीब 92 करोड़ रुपए की कथित वित्तीय अनियमितताओं के दस्तावेजी साक्ष्य मिल चुके हैं। इसी आधार पर एजेंसी ने कार्रवाई तेज कर दी है।

अभय राठौर और दो ठेकेदार रिमांड पर
ED ने नगर निगम के इंजीनियर और कथित मास्टरमाइंड अभय राठौर के साथ ठेकेदार राहुल बडेरा और मोहम्मद जाकिर को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। एजेंसी इनसे घोटाले में हुए भुगतान, फर्जी कंपनियों, संपत्तियों की खरीद और कथित लाभार्थियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान मिले इनपुट से घोटाले के पीछे मौजूद पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

PMLA के तहत बयान बन सकते हैं अहम साक्ष्य
मामले की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि यह जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है। इस कानून के अंतर्गत जांच के दौरान दर्ज किए गए बयान महत्वपूर्ण साक्ष्य माने जाते हैं।

जिम्मेदार लोगों की भूमिका का उल्लेख
सूत्रों के अनुसार अभय राठौर पहले भी विभिन्न न्यायालयों में दाखिल शपथपत्रों और अपने बयानों में कई वरिष्ठ अधिकारियों तथा उच्च स्तर पर बैठे जिम्मेदार लोगों की भूमिका का उल्लेख कर चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि ED की पूछताछ में भी वह कई बड़े नामों का जिक्र कर सकता है।

सीवरेज और ड्रेनेज विभाग के अधिकारी राडार पर
जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नगर निगम के सीवरेज और ड्रेनेज विभाग से संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर विशेष नजर रखी जा रही है। घोटाले से जुड़ी अधिकांश फाइलें इन्हीं विभागों से संबंधित बताई जा रही हैं।

कई फाइलों पर वरिष्ठ अधिकारियों के हस्ताक्षर
अभय राठौर पहले भी दावा कर चुका है कि कई फाइलों पर वरिष्ठ अधिकारियों के हस्ताक्षर मौजूद हैं और भुगतान की प्रक्रिया विभिन्न स्तरों से मंजूर हुई थी। ऐसे में ED इन फाइलों और अनुमोदन प्रक्रिया की गहन जांच कर सकती है। हालांकि दूसरी ओर कुछ ठेकेदारों ने अपने बयानों में अभय राठौर को ही पूरे घोटाले का मुख्य जिम्मेदार बताया है। ऐसे में जांच एजेंसी दोनों पक्षों के दावों का परीक्षण कर रही है।

43 संपत्तियां पहले ही हो चुकी हैं अटैच
ED इस मामले में पहले भी बड़ी कार्रवाई कर चुकी है। बीते वर्ष एजेंसी ने करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच के दौरान मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में स्थित आरोपियों की 43 संपत्तियां अटैच की गई थीं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 34 करोड़ रुपए बताई गई है। जांच एजेंसी का दावा है कि इन संपत्तियों का संबंध कथित घोटाले से अर्जित धन से है।

ऐसे खुला था घोटाले का मामला
घोटाले का खुलासा तब हुआ जब तत्कालीन निगमायुक्त हर्षिका सिंह को कुछ भुगतान फाइलों में अनियमितताएं दिखाई दीं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कुछ कंपनियों के नाम पर भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, जबकि संबंधित कार्यों के निष्पादन को लेकर गंभीर सवाल थे।

फाइलों के गायब होने और चोरी होने की शिकायत
जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण फाइलों के गायब होने और चोरी होने की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद मामले की परतें खुलती गईं और कई कंपनियों को किए गए भुगतान संदिग्ध पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन स्तर पर जांच समिति भी गठित की गई थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

आगे क्या?
ED की मौजूदा कार्रवाई के बाद अब निगाहें अभय राठौर और अन्य आरोपियों से हो रही पूछताछ पर टिकी हैं। यदि पूछताछ में नए नाम सामने आते हैं तो जांच का दायरा और बढ़ सकता है। ऐसे में नगर निगम के कई वर्तमान और पूर्व अधिकारियों की भूमिका भी जांच एजेंसी के दायरे में आ सकती है।

संबंधित समाचार

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

5 minutes ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

22 minutes ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

25 minutes ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 1 hour ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 1 hour ago
शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Top News

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

about 1 hour ago
सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल
Top News

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

about 1 hour ago
राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस
Top News

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

about 1 hour ago
बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर
Top News

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

about 2 hours ago
पाक की बचकानी हरकत
Top News

पाक की बचकानी हरकत:SCO समिट की ग्रुप फोटो से प्रधानमंत्री मोदी समेत 5 नेताओं को हटाया

about 2 hours ago
जनसुनवाई में आई 96 शिकायतें
Top News

जनसुनवाई में आई 96 शिकायतें:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक; पुलिस कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 2 hours ago
पूर्व सीएम का अपनी ही पार्टी पर निशाना
Top News

पूर्व सीएम का अपनी ही पार्टी पर निशाना:बोले; ‘मेरे बयानों को निजी राय बताकर छोड़ दिया जाता था’

about 2 hours ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:रक्षाबंधन के बाद घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार; दो बाइकों की भिड़ंत में 4 की मौत

about 2 hours ago
नाईजीरियन महिला तस्कर की निशानदेही पर मुंबई पहुंची 6 सदस्यीय टीम
Top News

नाईजीरियन महिला तस्कर की निशानदेही पर मुंबई पहुंची 6 सदस्यीय टीम:डीलर की तलाश

about 2 hours ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:उज्जैन बायपास; इंदौर-उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन और हरिफाटक ROB का निर्माण अब आगे बढ़ सकेगा

about 2 hours ago
बहस के बजाय फोटो और वीडियो से चालान
Top News

बहस के बजाय फोटो और वीडियो से चालान:यातायात पुलिस ने बदला तरीका; घंटाघर पर बनाए 100 से ज्यादा चालान, ड्रोन से भी की गई निगरानी

about 2 hours ago
पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट
Top News

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट:8 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत; मालिक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!