टैक्सी हड़ताल का असर: प्रदर्शनकारियों ने यात्रियों को रास्ते में उतारा; स्टेशन-बस स्टैंड पर बढ़ी परेशानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल में एग्रीगेटर कंपनियों के खिलाफ टैक्सी चालकों की हड़ताल मंगलवार को उग्र हो गई। रात 12 बजे से शुरू हुई हड़ताल के बाद सुबह शहर के कई प्रमुख इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने ओला-उबर समेत अन्य कैब को रोकना शुरू कर दिया।
आरोप है कि कई जगह प्रदर्शनकारियों ने पीली नंबर प्लेट वाले वाहनों में सफर कर रहे यात्रियों को जबरन नीचे उतार दिया। इसके चलते सामान लेकर सफर कर रहे यात्रियों, बुजुर्गों और जरूरी काम से जा रहे लोगों को बीच रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सबसे ज्यादा असर
हड़ताल का सबसे ज्यादा असर भोपाल रेलवे स्टेशन, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड जैसे प्रमुख स्थानों पर देखने को मिला।
यात्रियों ने ऑनलाइन कैब बुक करने की कोशिश की, लेकिन बड़ी संख्या में वाहन उपलब्ध नहीं हो सके। मजबूरी में लोगों को ऑटो और दूसरे निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा।
कई यात्रियों ने बताया कि सामान के साथ उन्हें लंबे समय तक वाहन का इंतजार करना पड़ा। ड्यूटी पर जाने वाले लोगों और ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
प्रदर्शनकारियों पर जबरन वाहन रोकने के आरोप
शहर के दानिश चौराहा, बागसेवनिया, दानिश कुंज सहित कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों के ओला-उबर वाहनों को रोकने की शिकायत सामने आई है।
आरोप है कि लाल बत्ती वाले चौराहों पर खड़े प्रदर्शनकारी कैब रोककर यात्रियों को नीचे उतार रहे हैं। इस स्थिति के कारण यात्रियों में असुरक्षा का माहौल भी देखा गया।
बताया जा रहा है कि टैक्सी चालक संघ दो गुटों में बंटा हुआ है। एक पक्ष हड़ताल के समर्थन में है, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है।
ऑटो चालकों पर ज्यादा किराया लेने के आरोप
कैब सेवा प्रभावित होने का असर ऑटो किराए पर भी पड़ा। यात्रियों का आरोप है कि कई ऑटो चालक सामान्य दिनों की तुलना में डेढ़ से दो गुना तक किराया वसूल रहे हैं। स्टेशन और बस स्टैंड पर कैब नहीं मिलने के कारण यात्रियों के पास ऑटो या अन्य साधनों का विकल्प ही बचा।
टैक्सी चालकों की क्या है मांग?
टैक्सी चालक संघ की मुख्य मांग सरकार द्वारा टैक्सी किराया तय करने की है। संगठन का कहना है कि एग्रीगेटर कंपनियां अपनी सुविधा के अनुसार किराया निर्धारित करती हैं, जबकि पेट्रोल-डीजल, वाहन की किस्त, बीमा और रखरखाव का खर्च लगातार बढ़ रहा है।
संघ ने मांग की है कि टैक्सी के लिए 22 से 30 रुपए प्रति किलोमीटर, इसके अलावा 1 से 2 रुपए प्रति मिनट टाइम चार्ज और निर्धारित बेस फेयर लागू किया जाए। चालकों का कहना है कि सरकार किराया तय कर एग्रीगेटर कंपनियों को उसी के अनुसार संचालन के निर्देश दे।
नॉन-कमर्शियल वाहनों पर रोक की मांग
टैक्सी चालक संगठनों ने एग्रीगेटर कंपनियों से जुड़े नॉन-कमर्शियल वाहनों पर भी रोक लगाने की मांग की है। संगठन का आरोप है कि निजी नंबर वाली कार, बाइक और ई-रिक्शा का व्यावसायिक उपयोग होने से कमर्शियल टैक्सी चालकों की कमाई प्रभावित हो रही है। फिलहाल हड़ताल के चलते शहर में कैब सेवाएं प्रभावित हैं और यात्रियों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!