एयरपोर्ट पर फ्यूल संकट का असर: महंगा हुआ हवाई सफर; यात्रियों में बड़ी गिरावट, अप्रैल में साल का सबसे कम ट्रैफिक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव और उसके चलते पैदा हुए फ्यूल संकट का असर अब इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विमान ईंधन महंगा होने से हवाई किराए आसमान छू रहे हैं, जिसके चलते यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत ही एयरपोर्ट के लिए निराशाजनक रही। अप्रैल 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, पूरे महीने में कुल 3,46,008 यात्रियों ने सफर किया, जो पिछले एक साल में सबसे कम है। इनमें 1,72,725 यात्री इंदौर पहुंचे, जबकि 1,73,283 यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी।
यात्रियों की इस कमी के पीछे सबसे बड़ा कारण हवाई किराए में जबरदस्त बढ़ोतरी है। वैश्विक स्तर पर ईंधन महंगा होने से एयरलाइंस का ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ गया है, जिसका सीधा असर टिकट कीमतों पर पड़ा है। कई रूट्स पर किराया दोगुना तक हो गया है, जिससे आम यात्रियों ने हवाई सफर से दूरी बनानी शुरू कर दी है।
स्थिति को और गंभीर बना रहा है उड़ानों का लगातार बंद होना। समर शेड्यूल लागू होने के बावजूद इंदौर से कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हो गई हैं। खासतौर पर शारजाह के लिए चलने वाली एकमात्र अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट 28 फरवरी से बंद है, जिससे इंटरनेशनल ट्रैफिक पर सीधा असर पड़ा है।
इसके अलावा इंदौर का नासिक, उदयपुर, भुवनेश्वर और जम्मू जैसे शहरों से हवाई संपर्क भी टूट चुका है। दिल्ली, मुंबई और गोवा जैसे प्रमुख रूट्स पर भी उड़ानों की संख्या में कटौती की गई है। पूरे अप्रैल में केवल 2,569 फ्लाइट्स का संचालन हुआ, जो साल का सबसे कम आंकड़ा है।
ट्रेवल इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में स्थिरता नहीं आती, तब तक हवाई किराए में राहत मिलना मुश्किल है। ऐसे में आने वाले समय में भी यात्रियों की संख्या में गिरावट जारी रह सकती है।
गर्मी की छुट्टियों का पीक सीजन होने के बावजूद इस बार पर्यटन कारोबार भी प्रभावित होता दिख रहा है। हालात यही रहे तो इंदौर एयरपोर्ट के लिए आने वाले महीने भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!