पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला: विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता, सुरक्षा बोध एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने तथा पुलिस और समुदाय के बीच विश्वास को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में, इंदौर पुलिस द्वारा ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रियंका डुडवे एवं उनकी टीम द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, इंदौर में विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स के साथ संवाद कर उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, संवैधानिक मूल्य, किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, सोशल मीडिया सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ ही सामाजिक जिम्मेदारियों एवं नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स को थाना भंवरकुआं का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस की भूमिका एवं आमजन की सहायता के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112, महिलाओं की सहायता एवं सुरक्षा के लिए संचालित ऊर्जा डेस्क तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता चंद्रशेखर, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. महेश गुप्ता, एनसीसी अधिकारी डॉ. भगवत राय, राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. वैशाली रामटेके, मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. कपिल बाला पांचाल सहित अन्य संबंधित सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने भी विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
संबंधित समाचार

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश

महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोपों से प्रशासन घिरा:लालबाग लाइफ की विकास अनुज्ञा निरस्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!