अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी: बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है। क्योंकि आम जनता के हितों की लड़ाई और जनता का विश्वास इन्हीं दोनों संस्थाओं पर टिका हुआ है। यह बात आज बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य एडवोकेट हितोषी जय हार्डिया ने इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में कही।
गौरतलब है कि स्टेट बार काउंसिल के दूसरी बार सदस्य बने हार्डिया हाल ही में आल इंडिया बार काउंसिल के लिए निर्वाचित हुए हैं। हार्डिया ने कहा कि एड. विवेक सिंह बड़े भाई की तरह हैं, इसलिए जीत की खुशी तो है मगर उत्साह नहीं। बार काउंसिल ऑफ इडिया में निर्वाचित होने वालों में हार्डिया सबसे कम उम्र के सदस्य हैं।
अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वकील और पत्रकार का संबंध बहुत गहरा होता है और दोनों एक दूसरे के हितों का संरक्षण करते हुए ही समाज को न्याय दिला सकते हैं। जल्द ही एक संयुक्त कार्यशाला आयोजित कर विस्तृत मसौदा तैयार किया जाएगा, जिसे केंद्र और राज्य सरकार को भेजा जाएगा। आगामी कार्ययोजना के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रदेश के विधि महाविद्यालयों का उन्नयन हो और शिक्षा के स्तर में सुधार हो इसके लिए प्रयास और तेज होगा।
एक अनौपचारिक कार्यक्रम में हार्डिया का सम्मान किया गया। इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने इस मौके पर कहा कि यह गौरव की बात है कि हार्डिया ने इतनी कम उम्र में एक बड़़ा मुकाम हासिल किया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने भी संबोधित किया और श्री हार्डिया का सम्मान किया। इस मौके पर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद दीक्षित, अभय तिवारी, श्याम कामले, विजय भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार शैलेष पाठक, विपिन नीमा, राजेंद्र कोपरगांवकर, डॉ. अर्पण जैन सहित बड़ी संख्या में मीडिया के साथी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश

महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोपों से प्रशासन घिरा:लालबाग लाइफ की विकास अनुज्ञा निरस्त

करवाचौथ पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या:मूसली से सिर पर किए कई वार; 2010 में किया था प्रेम विवाह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!