बोलेरो से ₹8.71 लाख की अवैध शराब जब्त: गाड़ी में मिलीं कई नंबर प्लेट; तस्करी गिरोह की तलाश तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,धरमपुरी।
धार जिले के धरमपुरी में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से करीब ₹8.71 लाख की अवैध शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान वाहन में देशी और विदेशी शराब के साथ कई अलग-अलग नंबर प्लेट भी मिली हैं, जिससे तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल वाहन चालक और मालिक फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
घेराबंदी कर पकड़ी बोलेरो
आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को ग्राम धेगदा रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी एक सफेद रंग की बोलेरो (MP04ZO3852) की तलाशी ली गई। जांच में वाहन से 171.5 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद हुई। जब्त शराब में 400 पाव देशी शराब, लेमाउंट और किंगफिशर बीयर केन, तथा लंदन प्राइड और मैजिक मूवमेंट ब्रांड की करीब 100 बोतलें और पाव शामिल हैं।
वाहन से मिलीं कई नंबर प्लेट
तलाशी के दौरान बोलेरो के अंदर से अलग-अलग नंबर प्लेटें भी बरामद हुईं। इससे आशंका है कि शराब तस्करी के दौरान पहचान छिपाने के लिए वाहन की नंबर प्लेट बदली जाती थी। आबकारी विभाग अब इस एंगल से भी जांच कर रहा है कि कहीं यह किसी संगठित तस्करी गिरोह का हिस्सा तो नहीं।
चालक और मालिक फरार
कार्रवाई के समय बोलेरो में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इस कारण आबकारी विभाग ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरोह की तलाश में जुटा विभाग
आबकारी विभाग का कहना है कि वाहन के पंजीयन, बरामद नंबर प्लेटों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चालक, वाहन मालिक और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!