बड़े ठेकेदार की 1.66 करोड़ की अवैध शराब पकड़ाई: आलीराजपुर जा रही थी, सादलपुर पुलिस की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सादलपुर पुलिस ने कल रात इंदौर के बड़े शराब ठेकेदार की भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। जब्त अवैध शराब डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब इंदौर के वेयर हाउस से निकली थी और आलीराजपुर ले जाई जा रही थी।
सादलपुर टीआई सविता चौधरी के अनुसार कल रात मुखबिर की सूचना पर इंदौर-अहमदाबाद रोड पर कलसाड़ा फाटा के पास स्थित ए-01 होटल पर एक टीम चेकिंग के लिए भेजी थी। वहां होटल के बाहर दो आयशर एमपी41 जीए 1571 और एमपी09 एएम 1571 तिरपाल से ढंकी खड़ी थी।
इनके ड्राइवर होटल पर खाना खा रहे थे। आयशर चालकों कुंवर सिंह पिता भीम सिंह मंडलोई निवासी दिलावरा रोड, कुम्हार गड्ढा (धार) और गोविंद पिता जितेंद्र पिपलाज सिंधी भोंडिया (पीथमपुर) से पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों गाड़ियों में शराब है, जो कि आलीराजपुर ले जाई जा रही है, लेकिन दोनों शराब के कागजात नहीं दिखा पाए।
गाड़ियां जब्त कर थाने ले जाया गया, जहां एक आयशर में लेजेसी प्रीमियम ब्लेंडेड व्हिस्की के क्वार्टरों की 17 पेटियां, आरएस व्हिस्की के क्वार्टर की 232 पेटियां, ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की के क्वार्टरों की 198 पेटियां, बैग पाइपर व्हिस्की की 413 पेटियां और दूसरी आयशर में बैग पाइपर व्हिस्की की 280 पेटियां, सिग्नेचर क्वार्टर की 25 पेटियां और एमडी व्हिस्की के क्वार्टर की 360 पेटियां निकलीं।
इस तरह जब्त अवैध शराब की कुल 1525 पेटियां निकलीं, जिनकी कीमत 1 करोड़ 66 लाख 32 हजार 720 रुपए है। प्राथमिक पूछताछ में ये बात सामने आई कि शराब इंदौर के किसी बड़े शराब ठेकेदार की है, जिसे देवगुराड़िया डिपो से सन्नी और स्वप्निल वाघमारे नाम के व्यक्ति ने भरवाई थी। बैच नंबर के आधार पर शराब ठेकेदार का पता लगाया जा रहा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!