मैं तुझे इतना मजबूर कर दूंगा कि तू कुछ नहीं कर पाएगी: कलियुगी सौतेले मामा पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

छेड़छाड़, मानसिक प्रताड़ना और धमकी का केस दर्ज दो दिन बीत गए पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस व्यक्ति को पिता समान समझा उसी पर महिला ने मानसिक प्रताड़ना, छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर अन्नपूर्णा पुलिस ने सुदामा नगर निवासी विपिन कोठारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि आरोपी उसे मानसिक रूप से इस कदर कमजोर करना चाहता था कि वह पूरी तरह उसी पर निर्भर हो जाए। पीड़िता का आरोप है कि केस दर्ज हुए दो दिन बीत गए, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी राजस्थान के कोटा में हुई है। बचपन से विपिन का उसके परिवार में आना-जाना था। वह उसे मामा कहती थी। कोरोना काल के दौरान परिवार आर्थिक संकट से गुजरा। इसी दौरान आरोपी ने आर्थिक मदद की, लेकिन धीरे-धीरे उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा।
वह लगातार महिला के वैवाहिक जीवन और निजी फैसलों में दखल देने लगा तथा पति से दूरी बनाने की सलाह देता था। करीब एक साल से आरोपी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा ताकि वह अपने पति, पीहर और अन्य रिश्तेदारों से दूर हो जाए।
लगातार भावनात्मक दबाव और मानसिक नियंत्रण के चलते उसकी स्थिति ऐसी हो गई थी कि वह सही-गलत का फर्क तक नहीं समझ पा रही थी।
तेरे जैसी कई लड़कियां हैं मेरे चंगुल में
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी विपिन उससे कहता था मैं तुझे इतना मजबूर कर दूंगा कि तू कुछ नहीं कर पाएगी। तू मेरे ही भरोसे रहेगी। तेरी जैसी कई लड़कियां मेरे चंगुल में हैं।
मैं विरोध करती थी तो विपिन और उसके ड्राइवर विजय पटवा, उसकी खजराना निवासी मुंह बोली बेटी अंजुम बी मुझे डराते-धमकाते थे। आरोपी से प्रताड़ित होकर विपिन कोेठारी को समझाने उसके घर पहुंची थी वहां पर भी मुझे विपिन कोठारी उसका ड्रायवर विजय और उसकी मुंह बोली बेटी अंजुम बी ने मुझे डराया धमकाया था और मुझे बोले थे कि तू हमारा कुछ नहीं उखाड़ पाएगी हमारी पहुंच उपर तक है तू थाने जाएगी तो हम थाना सेट कर लेंगे केस दर्ज कराया तो तो हम जेल सेट कर लेंगे।
पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य दिए
उसने बताया कि इसके अलावा आरोपी मोबाइल पर भी आपत्तिजनक बातें करता था, जिसकी कुछ रिकॉर्डिंग उसके पास है। जब उसे आरोपी की नीयत पर संदेह हुआ तो उसने बातचीत और व्यवहार के सबूत जुटाने शुरू किए।
23 मई को जब वह इंदौर में आरोपी से बात स्पष्ट करने पहुंची तब उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोपी के परिचितों ने भी उसका समर्थन करने के बजाय उसे झूठा साबित करने की कोशिश की और धमकी दी कि उसकी बातों पर कोई विश्वास नहीं करेगा।
महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी 11 वर्षीय बेटी की मौजूदगी में भी अशोभनीय व्यवहार करने की कोशिश की, जिससे मां-बेटी दोनों मानसिक भय और असुरक्षा में हैं। जिसके बाद वह थाने पहुंची और कलयुगी मामा विपिन के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
महिला ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जानकारी दी है। पुलिस ने उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!