खबर
Top News

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा: हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अक्टूबर 2026, 4:36 pm
शेयर करें:
छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा

एक महीने से चल रहा था विवाद, साथ रहने की जिद में कई बार समझाया, फ्लैट में सीने पर किया था नुकीले हथियार से वार, वारदात में इस्तेमाल नूडल्स खाने वाला काटा बरामद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित जगजीवनराम नगर में हुई 16 वर्षीय छात्रा की हत्या के मामले में एकतरफा प्यार करने वाले उसके सनकी दोस्त हत्या के आरोपी अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त स्टील का काटा भी बरामद कर लिया है।

पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह छात्रा को बहुत चाहता था, कई बार समझाया कि मेरे साथ रहे, लेकिन नहीं मानी तो उसने ठान लिया था कि वह उसकी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने देगा। इसी सनक के चलते आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नुकीली वस्तु से छात्रा के सीने और गले पर वार किए जाने की बात का खुलासा हुआ था, जिससे उसकी मौत हो गई। अब पुलिस आरोपी के बयान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

जांच में खुलासा हुआ कि छात्रा और अभिषेक के बीच करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। आरोपी ने पूछताछ में कथित तौर पर दावा किया कि वह छात्रा को अपने साथ रहने के लिए कई बार समझाने का प्रयास कर चुका था।

उसका यह भी कहना है कि छात्रा परेशान करने पर उसे जान से खत्म करने की धमकी देती थी। हालांकि आरोपी के इन दावों की पुष्टि होना बाकी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और घटना वाले दिन हालात किस तरह बिगड़े।

मोबाइल तोड़कर चला गया था
पुलिस के मुताबिक छात्रा अपने परिवार के साथ जगजीवनराम नगर में किराए के मकान में रहती थी। परिवार मूल रूप से राजस्थान के गंगापुर का रहने वाला है। छात्रा के पिता रमेश सेन की कई साल पहले मौत हो चुकी है।

घटना के कुछ दिन पहले उसकी मां और छोटा भाई राजस्थान चले गए थे, जबकि छात्रा अपनी बहन कृष्णा के साथ यहीं रह रही थी। घटना से पहले छात्रा और अभिषेक के बीच विवाद हुआ था।

शुरुआती जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान अभिषेक ने वैष्णवी का मोबाइल तोड़ दिया और वहां से चला गया था। इसके बाद छात्रा और उसकी बहन ने उसके खिलाफ शिकायत करने का फैसला किया। दोनों थाने जाने के लिए निकलीं, लेकिन रास्ते में अभिषेक ने उन्हें रोक लिया, जिसके बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया।

फ्लैट पर बुलाया, फिर शुरू हुई कहासुनी
पुलिस के मुताबिक कृष्णा के दोस्त निखिल ने मोबाइल पर बात कर दोनों बहनों को गौरी नगर स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद छात्रा और अभिषेक के बीच फिर कहासुनी होने लगी। बताया जा रहा है कि कृष्णा ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

पुलिस की पूछताछ में सामने आए घटनाक्रम के अनुसार इसी दौरान अभिषेक ने छात्रा को डराने के लिए चाकू से वार किया, जो उसके सीने में लगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी हार्ट पर नुकीली वस्तु से चोट लगने पर मौत होने की बात सामने आई।

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद के दौरान वास्तव में क्या हुआ और वहां मौजूद लोगों ने घटनाक्रम को किस तरह देखा।

हीरा नगर थाने में ट्रांसफर हुआ केस... मामले में घटनास्थल हीरा नगर थाना क्षेत्र में होने के चलते एमआईजी पुलिस ने केस को हीरा नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। अब हीरा नगर पुलिस औपचारिक रूप से आरोपी अभिषेक की गिरफ्तारी लेकर पूरे मामले की जांच करेगी।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त
Top News

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

8 minutes ago
अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार
Top News

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

16 minutes ago
आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

20 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

29 minutes ago
उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त
Top News

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

31 minutes ago
कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी
Top News

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

35 minutes ago
गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ
Top News

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

41 minutes ago
सीजेआई की सख्त टिप्पणी
Top News

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

42 minutes ago
MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल
Top News

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

about 1 hour ago
100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!
Top News

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

about 1 hour ago
इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग
Top News

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

about 1 hour ago
भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार
Top News

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

about 1 hour ago
20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया
Top News

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

about 1 hour ago
युवक की चाकू मारकर हत्या
Top News

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

about 1 hour ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

about 1 hour ago
पावर का अफसरी लिंक
Top News

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

about 1 hour ago
पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे
Top News

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

about 2 hours ago
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं
Top News

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

about 2 hours ago
MP में 7500 करोड़ का निवेश
Top News

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!