पत्नी का वाट्सएप तक लिंक रखता था हत्या का आरोपी पति: बेटी ने किया बड़ा खुलासा; एक रात पहले साथ खाया था खाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डाककुंज कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में शनिवार को डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी (38) की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। घटना के समय उनके दोनों बच्चे स्कूल में थे।
दोपहर में जब वे घर लौटे तो मां को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इस भयावह दृश्य ने दोनों बच्चों को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना के बाद से उर्मिला का पति अखिलेश सैनी फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद और आपसी अविश्वास को घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
घटना के बाद सदमे में डूबी बेटी प्रेक्षा सैनी ने परिजनों और पुलिस से खुलासा किया कि उसके पिता लंबे समय से मां पर शक करते थे। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होता था। प्रेक्षा के अनुसार, पिता रोजाना मां का मोबाइल फोन चेक करते थे।
इतना ही नहीं, उन्होंने मां का वाट्सएप अपने मोबाइल से लिंक कर रखा था, ताकि उनकी हर गतिविधि पर नजर रख सकें। मां के कार्यालय जाने और सहकर्मियों से बातचीत को लेकर भी अक्सर विवाद होता था। प्रेक्षा का यह भी कहना है कि संदेह के चलते पिता ने मां का तबादला दूसरे डाकघर में करवा दिया था। इन दावों की पुलिस जांच कर रही है।
प्रेक्षा ने यह भी बताया कि कई बार घर में विवाद इतना बढ़ जाता था कि मारपीट की नौबत आ जाती थी। जब भी वह अपनी मां का पक्ष लेती थी, पिता उसके साथ भी अभद्र व्यवहार करते थे और कई बार उस पर हाथ भी उठाया। उसने आरोप लगाया कि पिता पहले भी कई बार मां को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। एक बार उन्होंने मां का गला भी दबाया था, जिसके निशान लंबे समय तक बने रहे। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
इस पूरे घटनाक्रम का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि घटना से ठीक एक रात पहले तक परिवार में सब कुछ सामान्य दिखाई दे रहा था। प्रेक्षा के मुताबिक, पिता ने ऑनलाइन नॉनवेज खाना मंगवाया था और पूरा परिवार साथ बैठकर भोजन कर रहा था। उन्होंने अपने हाथों से बच्चों को खाना भी खिलाया। किसी को यह आभास तक नहीं था कि अगले ही दिन परिवार इतनी बड़ी त्रासदी का सामना करेगा। यही सामान्य दिखने वाला अंतिम पारिवारिक पल अब बच्चों की स्मृतियों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है।
संबंधित समाचार

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!