अचानक कैसे गिर गए मुख्यमंत्री: बड़ा हादसा टला, किस दौरान संतुलन खो दिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर में राहगीरी आनंदोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अचानक गिर गए। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया।
घोड़े पर सवार होने में बिगड़ा संतुलन
जानकारी के अनुसार आयोजन के दौरान जब मुख्यमंत्री एक घोड़े पर सवार हो रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया। वे नीचे गिर गए। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने इस दौरान तुरंत ही मुख्यमंत्री को तुरंत उठा लिया।
मौके पर मचा हड़कंप
बताया जाता है कि अचानक हुई इस अप्रत्याशित घटना से वहां उपस्थित लोगों और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
मुख्यमंत्री के पास सुरक्षाकर्मी थे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घुड़सवारी के दौरान ही मुख्यमंत्री के पास सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। उन्होंने तुरंत ही मुख्यमंत्री को संभाला और उठा लिया। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री इस घटना के बाद सहज ही रहे।
मुख्यमंत्री को कोई चोट नहीं आई
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री को कोई चोट नहीं आई है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने राहगीरी कार्यक्रम में विविध गतिविधियों का भी आनंद लिया।
विकास कार्यों का भूमिपूजन
बाद में मुख्यमंत्री ने उज्जैन में 371.11 करोड़ की लागत के हरिफाटक 6 लेन रेलवे ओवरब्रिज एवं ₹389.67 करोड़ के अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
उज्जैन में बनेगा शनिलोक
इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के समग्र विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उज्जैन में 140 करोड़ की लागत से शनिलोक का निर्माण होगा।
सिंहस्थ 2028 भव्य, दिव्य और वैश्विक स्वरूप में होगा
उन्होंने कहा कि विकास कार्य उज्जैन, मध्यप्रदेश और देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े आयोजन की शुरुआत है। बाबा महाकाल की नगरी में सिंहस्थ 2028 भव्य, दिव्य और वैश्विक स्वरूप में होगा।
मेडिकल कॉलेज 'लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी' के नाम पर
डाॅ मोहन यादव ने उज्जैन के रत्नाखेड़ी में पाटीदार समाज के प्रांतीय कार्यालय का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पित है। धार का मेडिकल कॉलेज 'लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी' के नाम पर होगा।
संबंधित समाचार

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!