ठगों के चंगुल में कैसे फंस गए एयरफोर्स अधिकारी: बदमाशों ने दो क्रेडिट कार्ड से क्या गुल खिलाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन में पदस्थ एक ज्वाइंट वारंट ऑफिसर ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गए। ठगों ने उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर 1.66 लाख रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। मामले में महाराजपुरा थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ट्रांजेक्शन मैसेज से पता चला ठगी का
पीड़ित अधिकारी ऋषि नरगोवा, जो मूल रूप से जम्मू के निवासी हैं, 6 फरवरी की रात करीब 10:11 बजे मोबाइल पर आए ट्रांजेक्शन मैसेज से ठगी का पता चला। एसबीआई कार्ड से 95,020 रुपए और इंडसइंड बैंक कार्ड से 70,753 रुपए की खरीदारी दर्ज हुई थी।
तुरंत ब्लॉक कराए कार्ड
मैसेज मिलते ही अधिकारी ने दोनों क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करा दिए। अगले दिन बैंक पहुंचने पर जानकारी मिली कि दोनों कार्ड से कुल 8 मोबाइल फोन खरीदे गए हैं। अधिकारी का कहना है कि उन्होंने किसी को ओटीपी साझा नहीं किया और न ही किसी कॉल पर बैंक संबंधी जानकारी दी।
1930 पर शिकायत, ई-जीरो एफआईआर दर्ज
पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। वहां से ई-जीरो एफआईआर के जरिए मामला महाराजपुरा थाने भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एपीके फाइल से डेटा लीक होने की आशंका
पुलिस को संदेह है कि अधिकारी के मोबाइल में अनजाने में कोई संदिग्ध एपीके फाइल इंस्टॉल या ओपन हुई हो सकती है, जिससे ठगों को कार्ड डिटेल्स या अन्य संवेदनशील डेटा तक पहुंच मिली।
डिलीवरी किस पते पर हुई
फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि मोबाइल फोन किस आईडी से खरीदे गए और उनकी डिलीवरी किस पते पर हुई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, ऐप या एपीके फाइल को डाउनलोड या ओपन करने से बचें और बैंकिंग अलर्ट्स पर तुरंत कार्रवाई करें।
संबंधित समाचार

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!