मैच से पहले होटल महंगे: कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले से पहले इंदौर के होटल कारोबार में तेजी आ गई है।
मैच देखने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से दर्शकों के इंदौर पहुंचने के चलते होटल कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है।
इसका असर किराए पर भी दिखाई दे रहा है। कई होटलों में मैच की तारीख के लिए कमरों के दाम सामान्य दिनों की तुलना में दोगुने से ज्यादा हो गए हैं।
इंदौर में करीब 300 होटल हैं, लेकिन मैच की तारीख के आसपास खासकर बड़े और प्रमुख होटलों में कमरों की उपलब्धता तेजी से कम हो रही है। सबसे ज्यादा मांग उन होटलों में है, जहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
रेडिसन ब्लू में टीम इंडिया, मैरिएट में वेस्टइंडीज
भारतीय टीम के खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था रेडिसन ब्लू होटल में की गई है, जबकि वेस्टइंडीज टीम इंदौर मैरिएट होटल में रुकेगी।
दोनों टीमों के इंदौर पहुंचने से पहले ही इन होटलों के साथ आसपास के अन्य होटलों में भी कमरों की मांग बढ़ गई है। 6 अक्टूबर के मुकाबले 11 अक्टूबर के लिए कई कमरों के किराए में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।
रेडिसन ब्लू में डीलक्स रूम 14 हजार रुपए तक
रेडिसन ब्लू में प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया फिलहाल करीब 51,300 रुपए बताया जा रहा है, जो 11 अक्टूबर के लिए बढ़कर 56,655 रुपए तक पहुंच गया है।
वहीं डीलक्स रूम का सामान्य किराया करीब 6,975 रुपए है, जबकि मैच की तारीख पर यही कमरा करीब 14 हजार में उपलब्ध है। यानी डीलक्स रूम के किराए में लगभग दोगुने का अंतर देखने को मिल रहा है।
मैरिएट में भी बढ़े कमरे के दाम
वेस्टइंडीज टीम के ठहरने वाले इंदौर मैरिएट होटल में भी मैच की तारीख पर कमरों के किराए में बढ़ोतरी हुई है।
होटल के महंगे कमरे का सामान्य किराया करीब 13,050 रुपए है, जो 11 अक्टूबर के लिए बढ़कर 21,565 रुपए तक पहुंच गया है।
वहीं डीलक्स रूम का किराया सामान्य दिनों में करीब 7,125 रुपए है, जबकि मैच वाले दिन इसके लिए करीब 9,900 रुपए चुकाने होंगे।
सयाजी होटल में भी बढ़ी डिमांड
इंदौर के प्रमुख होटलों में शामिल सयाजी होटल में भी मैच की तारीख पर कमरों के दाम बढ़े हैं। सबसे महंगे कमरे का सामान्य किराया करीब 10,555 रुपए है, जो 11 अक्टूबर के लिए 13,499 रुपए तक पहुंच गया है।
इसी तरह डीलक्स रूम का किराया सामान्य दिनों में करीब 6,599 रुपए है, जबकि मैच की तारीख पर यह करीब 7,466 रुपए तक पहुंच गया है।
होटल लॉबी में दिखेगा क्रिकेट का रंग
मैच को लेकर होटल संचालक भी तैयारियों में जुट गए हैं। कई होटलों की लॉबी, रेस्टोरेंट और कॉमन एरिया को क्रिकेट थीम पर सजाया जा रहा है। दर्शकों के लिए फोटो पाॅइंट व क्रिकेट से जुड़े डिस्प्ले भी तैयार किए जा रहे हैं।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी के मुताबिक, इंदौर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने पर होटल कारोबार में बड़ा उछाल आता है।
बाहर से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं, जिसका फायदा होटल के साथ रेस्टोरेंट कारोबार को भी मिलता है। इस बार दोनों टीमों के ठहरने और मैच देखने आने वाले दर्शकों के कारण होटल कारोबार को दोहरा फायदा मिलने की उम्मीद है।
11 अक्टूबर को होगा मुकाबला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को शाम 7 बजे से होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर टिकटों के साथ होटल कमरों की मांग भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मैच से पहले इंदौर में क्रिकेट का असर अब होटल कारोबार पर भी साफ दिखाई देने लगा है।
संबंधित समाचार

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!