भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पलटी; 2 की मौके पर मौत, 4 घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
चित्रकूट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
चित्रकूट थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
कानपुर के दो लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार, हादसे में सुनील गुप्ता (50), पिता मूलचंद गुप्ता, निवासी द्विवेदी नगर, गल्ला मंडी, कानपुर और हिमांशु सिंह सेंगर (30), पिता स्वर्गीय दिनेश सिंह सेंगर, निवासी गंगापुर कॉलोनी, यशोदा नगर, कानपुर की मौत हो गई।
दोनों की मौत के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
चार लोग गंभीर रूप से घायल
दुर्घटना में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें राजकुमार गुप्ता (37), निवासी ग्राम टेढ़ा, थाना मारूहा, सुमेरपुर, जिला हमीरपुर; गोपाल तिवारी (42), निवासी संजय गांधी नगर, थाना नौबस्ता, कानपुर; दीपक तिवारी (35), निवासी नौबस्ता, थाना बिधनू, कानपुर नगर और राहुल पांडे (35), निवासी गंगापुर कॉलोनी, यशोदा नगर, कानपुर शामिल हैं।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
क्रेन से हटाई गई बोलेरो
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो सड़क पर पलटी होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ।
पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात बहाल कराया गया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ या दुर्घटना के पीछे कोई अन्य वजह थी, इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी।
संबंधित समाचार

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी

नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी:खुलासा फर्स्ट के आंगन में भरे रहेंगे मां भगवती के भंडार

देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप:हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती; जान से मारने की दी धमकी

विधायक पर हमला:कार के शीशे तोड़े; इस पार्टी पर आरोप, मामले की जांच शुरू

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!