भीषण सड़क हादसा: 40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
रन्नौद-शिवपुरी मार्ग पर स्थित माड़ा घाटी में शुक्रवार दोपहर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंती में पलट गई।
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।
40 से ज्यादा यात्री थे सवार
जानकारी के अनुसार, बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे, जिनमें से 10 से 12 लोगों के घायल होने की खबर है।
घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।
गड्ढों से बचने के दौरान बिगड़ा बस का संतुलन
जानकारी के मुताबिक, रघुवंशी बस शिवपुरी से रन्नौद की ओर जा रही थी। इसी दौरान माड़ा घाटी के पास बस सड़क किनारे गहरी खंती में पलट गई।
प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह सड़क पर बने गड्ढों से बचने का प्रयास बताया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि चालक ने गड्ढों से बचने के लिए बस को मोड़ा, तभी वाहन का संतुलन बिगड़ गया।
हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
ग्रामीणों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला
बस पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में मदद की।
उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में सहयोग किया। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से रन्नौद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घायलों की स्थिति और उनकी संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
बदहाल सड़क को लेकर लोगों में नाराजगी
हादसे के बाद माड़ा घाटी मार्ग की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर लंबे समय से जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने संबंधित लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!