भीषण सड़क हादसा: पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
बसई थाना क्षेत्र के बड़ौरा-पिछोर रोड पर शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई।
कंधारी गांव में हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी।
बेटे की मौके पर मौत
हादसे में 25 वर्षीय छोटू विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके पिता सूरज विश्वकर्मा ने झांसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर मची अफरा-तफरी
थाना प्रभारी विवेक राय के मुताबिक, हादसा शनिवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ। छोटू अपने पिता सूरज को बाइक पर बैठाकर नयाखेड़ा से गांव लौट रहा था।
इसी दौरान कंधारी में हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं।
हादसे के बाद पिकअप लेकर भागा चालक
घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद छोटू के चचेरे भाई सुनील विश्वकर्मा और बंटी लोधी ने बाइक से पिकअप का पीछा किया।
इस दौरान उन्होंने वाहन का नंबर UP94 AT 4505 नोट कर लिया। पुलिस अब वाहन और उसके चालक की पहचान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
घायल पिता को झांसी किया गया था रेफर
हादसे में सूरज विश्वकर्मा भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनका दाहिना पैर घुटने के पास बुरी तरह जख्मी हो गया था और सिर में भी चोट लगी थी।
उन्हें 112 वाहन की मदद से बसई अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी रेफर कर दिया।
झांसी में उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस वाहन के नंबर और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
संबंधित समाचार

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!