भीषण सड़क हादसा: कुत्ते को बचाने में पलटी कार; पति-पत्नी की मौत, परिवार के अन्य सदस्य घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
गरोठ हाईवे पर रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक दंपती की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कार चालक ने अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने की कोशिश की और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान तराना तहसील के कायथा गांव निवासी जगदीश राठौर और उनकी पत्नी मनोरमा राठौर के रूप में हुई है। राठौर परिवार रविवार शाम भेरू महाराज के दर्शन और पूजा के लिए निकला था।
कई पलटे खाते हुए सड़क किनारे जा गिरी
उनकी कार गरोठ हाईवे पर बड़ौत से करीब 10 किलोमीटर पहले पहुंची थी, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार कई पलटे खाते हुए सड़क किनारे जा गिरी।
उज्जैन ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि जगदीश राठौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मनोरमा राठौर ने उज्जैन ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें पांच वयस्क और दो बच्चे शामिल थे।
घायलों का उपचार जारी
हादसे में परिवार के अन्य सदस्य, जिनमें दीपक राठौर भी शामिल हैं, घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि कार में मौजूद दोनों छोटे बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित हैं।
जांच शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद कायथा गांव में शोक की लहर है और मृतकों के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!