भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार; एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नूंह।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा नूंह जिले के रवा गांव के समीप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
तीन महिलाओं सहित चार की मौके पर मौत
पुलिस के मुताबिक हादसे में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जवाहर और उनका बेटा अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
राजस्थान से दिल्ली जा रहा था परिवार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए सभी लोग राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के नवाली गांव के निवासी थे। परिवार किसी काम से कार में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। रास्ते में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हो गया, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह भी देखा जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे किस स्थिति में खड़ा था और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!