भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई आयशर; चालक-क्लीनर की मौत, केबिन में फंसे शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कनाडिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिचोली हाप्सी ब्रिज के पास केले से भरा आयशर वाहन हाईवे पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसे में आयशर के चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क किनारे खड़े ट्रक से हुई टक्कर
पुलिस के मुताबिक, आयशर वाहन राऊ से देवास की ओर जा रहा था। इसी दौरान बिचोली हाप्सी ब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी तेज टक्कर हो गई।
जेसीबी मशीन भी खड़ी थी
हादसे के समय ट्रक पर एक जेसीबी मशीन भी खड़ी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आयशर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों लोग केबिन में फंस गए।
दो लोगों की मौके पर मौत
हादसे में आयशर चालक रमेश उर्फ राजेश गोयल, निवासी बड़वानी, और क्लीनर राजू उर्फ राजेश, निवासी बोधवाड़ा, की मौके पर ही मौत हो गई।
तीन जेसीबी और क्रेन से निकाले गए शव
सूचना मिलने पर कनाडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन बुरी तरह फंस जाने के कारण शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीन जेसीबी और क्रेन की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया।
ट्रक और जेसीबी जब्त
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रात में अंधेरा होने के कारण चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक और जेसीबी दिखाई नहीं दी। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन बायपास पर गलत तरीके से खड़े थे। पुलिस ने ट्रक और जेसीबी को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!