खबर
Top News

हाईवे पर भीषण हादसा: दो कारों की आमने-सामने टक्कर; इतने लोगों की मौत; 11 घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जून 2026, 1:14 pm
शेयर करें:
हाईवे पर भीषण हादसा

खुलासा फर्स्ट, आगरा।
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद एक कार पलट गई और दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, हादसा सैंया थाना क्षेत्र में कुणाल कॉलेज के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक एक कार में बीएससी के सात छात्र सवार थे, जबकि दूसरी कार में एक परिवार यात्रा कर रहा था। इसी दौरान एक कार का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।

डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंची कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टायर फटने के बाद कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुस गई। उसी समय सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक कार सड़क पर पलट गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

ग्रामीणों और पुलिस ने चलाया राहत अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। संयुक्त प्रयास से दोनों कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

तीन लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजस्थान के धौलपुर जिले के ताशियो गांव निवासी रिंकू शर्मा (पुत्र राकेश शर्मा), मध्य प्रदेश के दतिया निवासी विवेक तिवारी (पुत्र हरिमोहन तिवारी) तथा मीना श्रीवास्तव (पत्नी अशोक श्रीवास्तव) के रूप में हुई है।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की वजह कार का टायर फटना और वाहन का अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंचना बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

संबंधित समाचार

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

3 minutes ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

6 minutes ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

11 minutes ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

15 minutes ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

22 minutes ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

24 minutes ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

29 minutes ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

33 minutes ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

39 minutes ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

40 minutes ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 1 hour ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 1 hour ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 1 hour ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 1 hour ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 2 hours ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 2 hours ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

about 2 hours ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

about 2 hours ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!