फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा: स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत; कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फीनिक्स मॉल के पास आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें फंसे युवक को बाहर निकालने के लिए पुलिस को वाहन कटर से काटना पड़ा।
मृतक की पहचान निखिल नंदी के रूप में हुई है। घटना के बाद कनाड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 6.07 बजे फीनिक्स मॉल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो एक अन्य कार से टक्कर के बाद पलट गई।
गाड़ी में बुरी तरह फंसा था युवक... हादसे के बाद कार में फंसे निखिल को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने रेस्क्यू के लिए कटर की मदद ली और वाहन को काटा, जिसके बाद युवक को बाहर निकाला जा सका।
हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
स्कॉर्पियो से टक्कर कैसे हुई, जांच जारी... फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर कैसे हुई। हादसे के समय वाहनों की गति कितनी थी और टक्कर के पीछे किसकी लापरवाही रही, इसकी जांच की जा रही है।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि हादसे की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
संबंधित समाचार

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी:छुट्टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट; मची अफरा-तफरी

क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी:मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़ा था रियल एस्टेट कारोबारी

घेराव में पुलिस-कांग्रेस आमने-सामने:चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप

नगर निगम के 31 साल पुराने खटारा टैंकर ने बीटेक की छात्रा को कुचला:छोटा बांगड़दा रोड पर हादसे में दोपहिया सवार युवती की मौत भाई गंभीर घायल

चलती नाव के इंजन में लगी आग:यात्रियों में मचा हड़कंप

भागीरथपुरा दूषित जलकांड पर हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा:1990 से बेपटरी व्यवस्था अफसरों की घोर लापरवाही; फाइलों की सुस्ती ने छीनी जानें

कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल:कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा में दिव्यांगों के अधिकारों का हनन

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय:क्राइम ब्रांच ने 10 फर्जी वेबसाइट चिन्हित की; टिकट का दे रहे झांसा

आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान:पूरी दुनिया को नाज; शाबाश जांबाज कैप्टन मछार

शेयर बाजार में भारी गिरावट:सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश; निवेशकों के चंद मिनटों में डूबे 8.5 लाख करोड़

लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी और साथियों पर केस दर्ज

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

एशियन गेम्स 2026:क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती:100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!