चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज: 21 दिन की फरारी का होगा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदर लोहार की मौत के बाद 21 दिन पुलिस की पकड़ से दूर रहा हत्या का आरोपी सूरज जाट अब पूछताछ के घेरे में है। हत्या के मामले में पुलिस तलाशती रही, लेकिन वह पुराने लूट प्रकरण के वारंट पर जिला कोर्ट में सरेंडर कर जेल पहुंच गया। अब लसूड़िया पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर चंदर हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुटेगी।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर तीन सप्ताह तक सूरज कहां छिपा रहा? किसने पनाह दी और गाय को विवाद में चंदर के साथ हुई मारपीट में उसकी क्या भूमिका थी? पुलिस की पूछताछ में इन सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे।
सूरज जाट ने 29 सितंबर को वर्ष 2020 के पुराने लूट प्रकरण में जारी वारंट के आधार पर अदालत में आत्मसमर्पण किया था। उसे जेल भेज दिया गया था। चंदर हत्याकांड में तलाश रही लसूड़िया पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू की गई।
हत्या के मामले में पुलिस के सामने पेश होने के बजाय पुराने केस में सरेंडर के पीछे क्या मंशा थी, यह जांच का विषय है। पुलिस फरारी के घटनाक्रम और सरेंडर की परिस्थितियों को जोड़कर देख सकती है।
21 दिन तक किसके भरोसे रहा सूरज?... पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सूरज की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए इनाम घोषित किया था, लेकिन हाथ नहीं आया। अब पुलिस उसकी फरारी के ठिकानों, संपर्कों और संभावित मददगारों की जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी।
क्या लगातार ठिकाने बदल रहा था या किसी परिचित के यहां छिपा था, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस यह भी पता लगा सकती है फरारी के दौरान दूसरे आरोपियों के संपर्क में था या नहीं। वहीं मामले में बिट्टू यादव अब तक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
दूसरे आरोपियों से भी जुड़ सकती हैं कड़ियां
पुलिस सूरज के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की पुष्टि करेगी। जरूरत पड़ने पर दूसरे आरोपियों के बयानों से भी मिलान किया जा सकता है। जांच का मकसद केवल उसकी मौजूदगी की पुष्टि करना नहीं, बल्कि मारपीट की पूरी कड़ी और घटना के बाद के घटनाक्रम को स्पष्ट करना भी होगा।
फिलहाल सूरज की 21 दिन की फरारी, पुराने केस में सरेंडर और चंदर के साथ हुई मारपीट की भूमिका जांच के प्रमुख बिंदु हैं।
संबंधित समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!