हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में हुआ पेश: खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में चंदन लोहार की हत्या के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट ने पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में पेश होकर सरेंडर कर दिया। आरोपी के अदालत पहुंचने तक लसूड़िया पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
आरोपी के कोर्ट पहुंचने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और उसकी निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। चंदन लोहार हत्याकांड के बाद से पुलिस सूरज जाट की तलाश में जुटी थी।
पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ उसकी तलाश कर रही थीं। इसी बीच आरोपी ने पुलिस की नजरों से बचते हुए अदालत का रुख किया और कोर्ट में पेश हो गया।
पुलिस तलाश करती रही, आरोपी कोर्ट पहुंच गया
पुलिस जिस आरोपी की तलाश कर रही थी, वह बिना पुलिस की जानकारी के अदालत तक पहुंच गया। कोर्ट में पेशी की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस को पूरे घटनाक्रम का पता चला। अब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर प्रक्रिया पूरी कर रही है।
चंदन लोहार की हत्या के बाद से था फरार
लसूड़िया थाना क्षेत्र में चंदन लोहार की हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सूरज जाट का नाम सामने आया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज है।
फिलहाल पुलिस आरोपी की कोर्ट में पेशी से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ हत्याकांड में उसकी भूमिका और मामले में शामिल अन्य आरोपियों को लेकर जांच आगे बढ़ा रही है।
पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
हिस्ट्रीशीटर आरोपी के पुलिस की नजरों से बचकर कोर्ट पहुंचने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुलिस की लगातार तलाश और निगरानी के बावजूद आरोपी अदालत तक कैसे पहुंच गया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और कोर्ट के आदेश के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
इस प्रकरण में किया सरेंडर
जानकारी के अनुसार, कुख्यात इनामी आरोपी सूरज जाट ने थाना विजयनगर क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुई लूट के एक प्रकरण में विशेष अपर सत्र न्यायाधीश अशोक भारद्वाज की अदालत में सरेंडर किया।
22 सितंबर को ही खुलासा फर्स्ट ने किया था खुलासा
चंदन लोहार हत्याकांड में सूरज जाट की भूमिका और उसके फरार होने से जुड़ी जानकारी खुलासा फर्स्ट ने 22 सितंबर को ही सामने ला दी थी। अब आरोपी के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद खुलासा फर्स्ट की खबर पर मुहर लग गई है।
संबंधित समाचार

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान; शादी की बात पर अलग समाज का हवाला देकर मुकरा, रुपये लौटाने से भी किया इनकार

सवालों से बचने के लिए पुलिस का सहारा:सम्मान लेकर लौटे महापौर; न्याय मांगने पहुंचे पीड़ितों को थाने में बैठाया

सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी:विवाह सीजन में खरीदारी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर

जीतू पटवारी और चिंटू चौकसे के झूठ का वृद्धा गंगाबाई ने किया खुलासा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की थी 2.20 लाख रुपए की तत्काल मदद

स्काडा सिस्टम बंद करके जांच का खेल:खेतों तक नहीं पहुंचा पानी; ठेकेदार कंपनी को बचाने के लिए लीकेज खोज रहा एनवीडीए

वीडियो देखिये, नशेड़ियों के उत्पात ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल:नशे में उत्पात मचाने वालों के हौसले बुलंद; आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता

चाकू से हमला कर कान काटने वाले बदमाश गिरफ्तार:दो घंटे क्षेत्राधिकार के फेर में उलझी रही पुलिस; हत्या के दो मामलों में जमानत पर है मुख्य हमलावर

70 हजार का होटल बिल:40 हजार के लिए रिश्तेदारों के चक्कर; रिश्तों और कर्ज के जाल में उलझी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी का दर्दनाक अंत

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री का बेंगलुरु दौरा:खुद टिकट लेकर मेट्रो में बैठे; वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, इतने करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात

तीन थाना क्षेत्रों में ब्राउन शुगर:गांजा चरस जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!